BBC News, हिंदी - होम पेज
प्रमुख समाचार
महरंग बलोच कौन हैं जिन्हें पाकिस्तान में एक सैनिक की हत्या के मामले में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई
मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलोच दो साल से जेल में बंद हैं. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की है.
लाइव, वेनेज़ुएला: भूकंप में अब तक कम से कम 235 लोगों की मौत, चार हज़ार से ज़्यादा घायल
वेनेज़ुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर आयरलैंड के ख़िलाफ़ मैच से पहले ऐसी चर्चा, राहुल द्रविड़ की ये टिप्पणी
एक चर्चा वैभव सूर्यवंशी के 'अलग ड्रेसिंग रूम' को लेकर भी है. वैभव को उनकी कम उम्र और सुरक्षा नियमों की वजह से टीम मेंबर्स से अलग ड्रेसिंग रूम में कपड़े बदलने होंगे.
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला: ये आठ लोग हिरासत में, जानिए क्या थी इनकी ज़िम्मेदारी
एफ़आईआर में नामित सभी अभियुक्त उस टीम का हिस्सा थे, जो 40 दानपात्रों के चढ़ावे को तीर्थयात्री सुविधा केंद्र पहुँचाने के बाद गिनती का काम करती थी.
इम्तियाज़ अली: 'मैं वापस आऊंगा' इतिहास की राख में प्रेम की बची हुई चिंगारियां तलाशने वाली फ़िल्म
जब सिनेमा में राष्ट्रवाद के नाम पर एक दूसरे को मटियामेट करने की चीखें बिक रही हों; तब इम्तियाज़ अली एक बिल्कुल अलग जोखिम उठाते है. उनकी फ़िल्म विभाजन की त्रासदी तो दिखाती है, लेकिन उसे नफ़रत फैलाने के औज़ार में नहीं बदलती.
ताजमहल: प्यार की निशानी में छिपी मुमताज़ महल की दर्दनाक कहानी
'मद्रास कूरियर' के अनुसार, ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है, लेकिन वास्तव में इसे मैटरनिटी हेल्थ के महत्व की याद दिलाने वाला होना चाहिए.
बांग्लादेश: तारिक़ रहमान ने भारत के पहले मलेशिया और चीन को क्यों चुना?
बांग्लादेश ने एक चीनी सरकारी कंपनी के साथ मोंगला में एक इकनॉमिक ज़ोन विकसित करने के लिए समझौता किया है. यह वही भूमि है, जिसे पहले एक भारतीय इकनॉमिक ज़ोन के लिए निर्धारित किया गया था.
महिला टी20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश के ख़िलाफ़ जीत के बावजूद भारत के लिए सेमीफ़ाइनल की राह क्यों नहीं है आसान
भारतीय टीम को अपना आख़िरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलना है. छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी है.
तुर्की पर प्रताड़ना के आरोप, हाथ-पैर गंवाने वाले अफ़ग़ान नागरिकों की आपबीती
13 से 25 साल की उम्र के करीब एक दर्जन प्रवासियों ने बीबीसी अफ़गान फ़ोरेंसिक को बताया कि वे उन 50 लोगों में शामिल थे, जिन्हें तुर्की के बॉर्डर गार्ड्स ने पीटा और उनके कपड़े उतरवा दिए.
बीबीसी विशेष
वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद आए थे 30 आफ़्टर शॉक्स, जूते पहनने का भी नहीं मिला मौका, चश्मदीदों ने क्या बताया
वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में कई इमारतें ढह गईं, जिनमें कई बहुमंजिला इमारतें थीं. किसी तरह खुद को सुरक्षित बचाने वालों ने बताया कि भूकंप से पहले एक तेज़ धमाके की आवाज़ आई.
मोदी सरकार लोकसभा और राज्यसभा में इस तरह पहुँचने जा रही है दो तिहाई समर्थन के क़रीब, जानिए क्या होगा असर
तृणमूल कांग्रेस, शिव सेना (यूबीटी) और अन्य पार्टियों में टूट से बीजेपी लोकसभा और राज्यसभा में मज़बूत हुई है. यह मज़बूती दो तिहाई समर्थन तक जाता दिख रहा है और इसका असर भी सीधा पड़ने वाला है.
ईरान-अमेरिका के बीच समझौते के बाद खाड़ी देशों को किस बात की चिंता सता रही
बीते अप्रैल में भी अमेरिका-ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम समझौते के बावजूद हिंसा जारी रही, जिससे मौजूदा समझौते को लेकर खाड़ी के देशों में असमंजस बना हुआ है.
दिल्ली और दूसरे भारतीय शहरों पर भूकंप का कितना ख़तरा
भारत का कौन सा इलाका भूकंप के प्रति सबसे ज़्यादा संवेदनशील है. और क्या भारतीय शहर भूकंप से निपटने में तैयार हैं.
भारत का पासपोर्ट अगर नागरिकता का प्रमाण नहीं है तो फिर कौन सा दस्तावेज़ काम आएगा?
भारतीय मीडिया के अनुसार, विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पासपोर्ट एक यात्रा दस्तावेज़ है न कि नागरिकता का प्रमाणपत्र. ऐसे में एक साथ कई सवाल उठने लगे हैं.
लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो हो जाएं सावधान, इतने मिनट का वॉक ब्रेक लेना ज़रूरी
विशेषज्ञ कहते हैं कि लंबे समय तक बैठे रहने से कई बीमारियों का ख़तरा पैदा हो जाता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि हर घंटे ब्रेक लेना ज़रूरी है.
लाइव टीवी देखने के लिए क्लिक करें
बीबीसी हिन्दी पर देखें देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें और विश्लेषण
चर्चित रिपोर्टें
वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद तबाही का मंज़र: तस्वीरों में
वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में बचावकर्मी मलबे में खोजबीन कर रहे हैं. मलबे के अंदर से लोगों को मदद के लिए पुकारते हुए सुना गया है.
'मैं वापस आऊंगा' पाकिस्तान में भी की जा रही पसंद, इम्तियाज़ अली की फ़िल्म में क्या है ख़ास
इम्तियाज़ अली की नई फ़िल्म 'मैं वापस आऊंगा' को भारत और पाकिस्तान, दोनों ही जगहों पर तारीफ़ मिल रही है.
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि बिहार को एक नई पहचान कैसे दे रहे हैं
एक 15 साल के लड़के ने वह कर दिखाया जो हजारों करोड़ रुपये खर्च करके भी नहीं हो पाया. सरकारें लोगों की सोच बदलने के लिए बहुत सारा पैसा खर्च करती हैं. ब्रांडिंग की कोशिशें, टूरिज्म कैंपेन, विज्ञापन, कंसल्टेंट्स, रोडशो, इन्वेस्टमेंट समिट. कभी-कभी ये काम कर जाते हैं, तो कभी-कभी नहीं.
पुणे की युवती पर मंगेतर की हत्या करने का आरोप, साथी भी गिरफ़्तार, पुलिस ने क्या बताया
पुणे में एक युवती पर अपने साथी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस ने बताया कि युवती ने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की थी.
वाराणसी: गंगा में नाव पर चिकन पकाने और शराब पीने का आरोप, 24 घंटे में मिली ज़मानत
वाराणसी पुलिस ने इसी साल मार्च में नाव पर चिकन बिरयानी खाने के आरोप में 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ़्तार किया था जिनकी 60 दिन बाद ज़मानत हुई थी.
बिहार में भरत तिवारी का 'एनकाउंटर', गाँव वालों का आक्रोश और सवालों के घेरे में पुलिस
घटना के तीन दिन बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना अध्यक्ष समेत पाँच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जाँच कराने का एलान किया है.
बीबीसी हिंदी अब व्हाट्सऐप चैनल पर
मल्टीमीडिया
वीडियो, लखनऊ आग हादसा: 15 लोगों की मौत, अपनों को खोने वालों ने बयां किया दर्द, अवधि 5,29
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 जून को अलीगंज की एक इमारत में आग लग गई थी. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई.
वीडियो, बंधुआ मज़दूरी से छुड़ाए गए 12 लोग, सुनाई आपबीती, अवधि 5,44
मुज़फ़्फ़रनगर में एक फ़ैक्ट्री में बंधुआ मज़दूरी से छुड़ाए गए 12 लोगों ने बताया कि उनके साथ क्या हुआ था.
वीडियो, भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के बारे में उनके परिवार, गांव वालों ने क्या बताया?, अवधि 7,32
बिहार के भोजपुर ज़िले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के 26 साल के युवक भरत भूषण तिवारी की 17 जून को कथित पुलिस एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. बीबीसी हिन्दी की टीम ने भरत के परिवार और ग्रामीणों से बात की है. उन्होंने हमें क्या कुछ बताया, देखिए इस ग्राउंड रिपोर्ट में.
वीडियो, टीएमसी में जारी टूट और पार्टी के भविष्य के बारे में महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?, अवधि 23,22
पार्टी की अंदरूनी कलह और भविष्य से जुड़े सवालों पर टीएमसी की सांसद और मुखर आवाज़ महुआ मोइत्रा क्या बोलीं?
वीडियो, लखनऊ: आग हादसे वाली जगह क्या हुआ था ? , अवधि 5,04
लखनऊ के अलीगंज आग हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों ने क्या बताया?
वीडियो, पाकिस्तान को क्या अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अब ज़्यादा अहमियत मिलने लगी है?- द लेंस, अवधि 31,42
अमेरिका-ईरान समझौते ने मध्य-पूर्व में तनाव कम होने और ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के सामान्य होने की उम्मीद बढ़ाई है. द लेंस में इन्हीं मुद्दों पर चर्चा.
बीबीसी दुनिया देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
देखिए सोमवार से शुक्रवार हर रात 10 बजे से BBC News Hindi के होम पेज पर.
पॉडकास्ट
ईरान जंग: हथियार बनाने वालों से गैस प्रोड्यूसर तक, किसे हुआ फ़ायदा? - दुनिया जहान
सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा किसने कमाया और वो कहां गया? दुनिया जहान में इसका जवाब जानने की कोशिश.
दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर
देश दुनिया की बड़ी ख़बरें
अमेरिका-ईरान डील से भारत को क्या मिलेगा?
जंग का असर उर्जा आयात पर तो पड़ा ही, होर्मुज़ में एक हमले में 3 भारतीयों की जान भी गई.
दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें
सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे बीबीसी हिंदी के YouTube चैनल पर
































































