जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, कम से कम चार शव बरामद

  2. कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन और मिसाइल हमला, कई लोग घायल हुए

    कुवैत एयरपोर्ट

    इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, एयरपोर्ट पर हमले के बाद उड़ानों को रोक दिया गया (सांकेतिक तस्वीर- 1 अप्रैल 2026 को कथित ड्रोन हमले के बाद कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक इलाक़े से धुआं उठता हुआ)

    कुवैत की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने बुधवार को बताया कि ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले से कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई लोग घायल हुए हैं.

    इस हमले के बाद उड़ानों को रोक दिया गया और उन्हें दूसरे एयरपोर्ट पर भेजा गया.

    रिपोर्ट में कुवैत सिविल एविएशन अथॉरिटी के हवाले से कहा गया कि हमला इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टी-1 बिल्डिंग पर किया गया और उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया.

    कुवैत की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि नागरिकों को चेतावनी दी गई कि मिसाइल हमलों के ख़िलाफ़ की गई फ़ायरिंग से गिरने वाले मलबे से सावधान रहें.

  3. इसराइल की ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद को मिला नया चीफ़, पीएम नेतन्याहू ने दी जानकारी

    रोमन गोफमैन

    इमेज स्रोत, x/@netanyahu

    इमेज कैप्शन, रोमन 14 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ बेलारूस से इसराइल आए थे

    रोमन गोफ़मैन ने मंगलवार को इसराइल की ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद के नए चीफ़ के तौर पर ज़िम्मेदारी संभाली है.

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि रोमन गोफ़मैन को मोसाद का अगला डायरेक्टर नियुक्त करने पर गर्व महसूस कर रहा हूं.

    नेतन्याहू ने बाद में रोमन गोफ़मैन के बारे में एक और एक्स पोस्ट किया. इसमें उन्होंने बताया, "रोमन 14 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ बेलारूस से इसराइल आए थे."

    उन्होंने लिखा, "रोमन ने अपनी राह ख़ुद बनाई और सभी मुश्किलों को पार किया. कई सालों की सैन्य सेवा के बाद मैंने उन्हें देश के सबसे अहम समय में अपना सैन्य सचिव चुना."

    नेतन्याहू ने लिखा, "आज वो आधिकारिक तौर पर मोसाद के प्रमुख बन गए हैं. मैं अपनी ओर से और पूरे इसराइल की जनता की ओर से उन्हें बधाई देता हूं."

    ग़ौरतलब है कि रोमन गोफ़मैन से पहले मोसाद के चीफ़ डेविड बार्निया थे. उन्होंने लगभग पांच साल तक यह पद संभाला और जून 2026 में अपना कार्यकाल पूरा किया.

  4. नॉर्वे चेस 2026: भारत के प्रज्ञानानंद ने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराया

    प्रज्ञानानंद

    इमेज स्रोत, Samir Jana/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रज्ञानानंद अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस साल क्लासिकल गेम में कार्लसन को दो बार हराया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने मंगलवार को दुनिया के नंबर वन चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को उनके ही घर में फिर से हराया है.

    नॉर्वे चेस 2026 में क्लासिकल गेम में कार्लसन को हराने के बाद प्रज्ञानानंद ने इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मज़बूत कर दी है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस साल क्लासिकल गेम में कार्लसन को दो बार हराया है.

    विश्व चैंपियन डी गुकेश की ख़िताब जीतने की उम्मीद पहले ही ख़त्म हो गई. 8वें राउंड में वो फ़्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेज़ा फ़िरोज़जा से हार गए.

    इसके बाद वह आठ अंकों के साथ टेबल पॉइंट में सबसे नीचे पहुंच गए. 2024 में विश्व ख़िताब जीतने के बाद से उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है.

  5. वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल 2026: कब-कब होंगे मैच और जानिए नतीजे भी

  6. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस क्या आने वाले समय में टूट सकती है?

  7. कर्नाटक: डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    डीके शिवकुमार

    इमेज स्रोत, Raj K Raj/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, डीके शिवकुमार के साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे (फ़ाइल फ़ोटो)

    कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बुधवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, लोक भवन के ग्लास हाउस में राज्यपाल थावरचंद गहलोत शाम 4 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे. यह कार्यक्रम लोक भवन में रखा गया है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि डीके शिवकुमार के साथ 12 से 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं.

    मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पूर्व सीएम सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ बैठक की. इस बैठक में राज्य की नई कैबिनेट को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई.

    इसी बीच कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया है.

    गौरतलब है कि 64 वर्षीय शिवकुमार को 30 मई को कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था.

  8. ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के ज़िंदा होने को लेकर क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री

    मोजतबा ख़ामेनेई

    इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका और इसराइल के पहले हमले में घायल हुए थे मोजतबा ख़ामेनेई

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई न सिर्फ़ ज़िंदा हैं, बल्कि अब पहले से ज़्यादा एक्टिव हैं.

    मार्को रुबियो ने मंगलवार को सीनेट की विदेशी मामलों की समिति को बताया, "मुझे लगता है कि कुछ संकेत हैं कि वो (मोजतबा ख़ामेनेई) किसी स्तर पर बड़ी भूमिका निभा रहे हैं."

    ईरानी टीवी के मुताबिक़, मोजतबा ख़ामेनेई को लंबे समय से जनता के बीच नहीं देखा गया है. वो अमेरिका और इसराइल के पहले हमले में घायल हुए थे. उसी हमले में उनके पिता अली ख़ामेनेई की मौत हो गई थी.

    हालांकि, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने मई की शुरुआत में दावा किया था कि उन्होंने मोजतबा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की है.

    दोनों की मुलाक़ात का कोई फ़ोटो या वीडियो जारी नहीं हुआ था. लेकिन पेज़ेश्कियान का कहना था कि दोनों के बीच ढाई घंटे तक बातचीत हुई.

  9. पटना: ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग का आरोप, पुलिस ने क्या बताया

  10. एनटीए ने बताया, तकनीकी ख़राबी से प्रभावित सीयूईटी यूजी परीक्षा 6 और 7 जून को होगी

    स्टूडेंट्स

    इमेज स्रोत, Sanchit Khanna/Hindustan Times via Getty Images

    इमेज कैप्शन, तकनीकी समस्या के कारण 3,765 अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई थी (प्रतीकात्मक फ़ोटो)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी (यूजी) 2026 के उन अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा 6-7 जून को कराने की जानकारी दी है, जिनकी परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित हुई थी.

    एनटीए ने एक्स हैंडल पर तारीख़ों की घोषणा करते हुए बताया कि आधिकारिक पोर्टल से अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं.

    दरअसल, 30 मई को शिफ्ट-1 की परीक्षा के दौरान देश के कई केंद्रों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पेपर समय पर शुरू नहीं हो सका था.

    इस कारण 3,765 अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई थी. अब एनटीए इन 3,765 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का एक मौक़ा दे रहा है.

  11. जेईई की गर्ल्स टॉपर की कहानी, तैयारी के लिए जब पूरे परिवार ने शहर ही बदल दिया

  12. सीबीएसई के नए चेयरपर्सन का एलान, राहुल सिंह के तबादले के बाद इन्हें मिली कमान

    सीबीएसई

    इमेज स्रोत, Mayank Makhija/NurPhoto via Getty Images

    इमेज कैप्शन, सीबीएसई के नए चेयरपर्सन लोखंडे प्रशांत सीताराम 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं

    केंद्र सरकार ने आईएएस ऑफिसर लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. वरुण भारद्वाज को सचिव बनाया गया है.

    यह फ़ैसला उस समय आया जब ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम को लेकर विवाद के बीच पुराने पदाधिकारियों को हटा दिया गया.

    मंगलवार को ही सीबीएसई के चेयरपर्सन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफ़र कर दिया गया था.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, नए चेयरपर्सन लोखंडे प्रशांत सीताराम 2001 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. वह एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिज़ोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर से आते हैं, फ़िलहाल गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं.

    वहीं, वरुण भारद्वाज साल 2008 बैच के भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) अधिकारी हैं. भारद्वाज वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

  13. ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना तो जवाब में अमेरिका ने क़ेशम द्वीप पर किया हमला

  14. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर ये बोले डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Roberto Schmidt/Getty Images

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत कहां जाएगी, यह कोई नहीं जानता

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन ख़बरों को झूठ बताया है, जिनमें यह दावा किया गया था कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बंद हो गई है.

    राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार देर रात को कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बातचीत हो रही है. हालांकि, उन्होंने कहा कि ये बातचीत कहां जाएगी, यह कोई नहीं जानता.

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "ऐसी ख़बरें झूठी हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि ईरान और अमेरिका ने कुछ दिन पहले बात करना बंद कर दिया. हमारे बीच बातचीत लगातार चल रही है- चार दिन पहले, तीन दिन पहले, दो दिन पहले, एक दिन पहले और आज भी."

    उन्होंने लिखा, "यह बातचीत कहां जाएगी, कोई नहीं जानता. लेकिन मैंने ईरान से कहा, 'अब समय आ गया है कि किसी भी तरह से एक समझौता करना होगा. तुम जो कर रहे हो, वो 47 साल से चल रहा है और अब इसे जारी नहीं रखा जा सकता'."

    गौरतलब है कि इससे पहले ईरान की ओर से यह कहा गया था कि लेबनान में जारी हमलों के कारण उन्होंने बातचीत रोक दी. हालांकि, ट्रंप की सलाह के बाद इसराइल ने लेबनान पर हमले रोकने की बात कह दी थी.

  15. नमस्कार!

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

  16. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. मुझे यानी बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह को दीजिए इजाज़त.

    कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  17. अमेरिकी विदेश मंत्री बोले, 'होर्मुज़ स्ट्रेट के पूरी तरह खुलने के बाद भी ईरान पर लगे प्रतिबंध नहीं हटेंगे'

    मार्को रुबियो

    इमेज स्रोत, Tom Williams/CQ-Roll Call, Inc via Getty Images

    इमेज कैप्शन, मार्को रुबियो ने दावा किया कि ईरान के पास इस वक़्त 'कोई नौसेना नहीं है'

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में ईरान के "परमाणु कार्यक्रम के उन पहलुओं पर भी चर्चा हुई है जिनका ज़िक्र ईरान एक महीने या एक साल पहले तक नहीं कर रहा था."

    उन्होंने यह भी कहा कि "इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोई स्वीकार्य समझौता हो पाएगा."

    रुबियो ने मंगलवार को अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति के सामने ये बातें कही हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी अभियानों का बचाव किया और उन्हें 'बहुत सफल' बताया.

    उन्होंने कहा, "ऑपरेशन एपिक फ़्यूरी अपने सैन्य उद्देश्यों को हासिल करने में सफल रहा है, जिससे ईरान का रक्षा उद्योग कमज़ोर हो गया है."

    मार्को रुबियो ने दावा किया कि "ईरान के पास आज कोई नौसेना नहीं है."

    बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज़ स्ट्रेट पूरी तरह से खुल जाता है तो भी अमेरिका ईरान पर लगे प्रतिबंधों को नहीं हटाएगा.

    रुबियो ने अमेरिकी सीनेट के सदस्यों से कहा, "इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है."

    उन्होंने आगे कहा कि ईरान की ओर से एनरिच्ड यूरेनियम और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े पहलुओं को छोड़ने पर 'शर्तों के तहत' प्रतिबंधों में राहत मिल सकती है.

  18. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, कहा- 'अगर अब नहीं, तो कब?'

  19. सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी के तबादले पर क्या बोले विपक्षी नेता

    जयराम रमेश और अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, विपक्षी नेताओं ने सरकार की कार्रवाई पर असंतुष्टि जाहिर की है (फ़ाइल फ़ोटो)

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के चेयरमैन और सेक्रेटरी के तबादले पर देश के विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं आई हैं.

    विपक्षी नेताओं ने सरकार के इस फ़ैसले के बाद असंतुष्टि जाहिर की है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग की है.

    सरकार ने मंगलवार को सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला किया. यह कार्रवाई 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रक्रिया के डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद हुई है.

    इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, "सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला कर दिया गया है. न्याय की मांग है कि मंत्री प्रधान को भी पद से हटाया जाए."

    उन्होंने कहा, "मंत्री प्रधान ऐसे तंत्र की अगुवाई कर रहे हैं, जो बहुत भ्रष्ट, अक्षम और अयोग्य है. इससे लाखों युवाओं के जीवन पर असर पड़ा है. उन्हें तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए."

    वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार की कार्रवाई से असंतुष्टि जताई है.

    केजरीवाल ने सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी के तबादले से जुड़ी ख़बर को रीपोस्ट करते हुए सवाल उठाया, "सीबीएसई के चेयरमैन और सेक्रेटरी का तबादला कर दिया गया? बस?"

    उन्होंने कहा, "क्या इतने बड़े कथित घोटाले पर सरकार की प्रतिक्रिया सिर्फ़ यही है? क्या यह सज़ा है या संरक्षण?"