जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी बने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता

  2. डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

    थावरचंत गहलोत और डीके शिवकुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, डीके शिवकुमार ने संविधान की एक प्रति हाथ में लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें बेंगलुरु स्थित लोकभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

    शिवकुमार ने संविधान की एक प्रति हाथ में लेकर शपथ ली. उनके साथ 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है.

    कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर को उप-मुख्यमंत्री बनाया है.

    शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

    शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीके शिवकुमार को बधाई दी.

    पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर डीके शिवकुमार जी को हार्दिक बधाई. उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. केंद्र सरकार कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के कल्याण के लिए क़रीबी सहयोग से काम करेगी."

  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के बाद नेपाल की सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष क्या बोले

    रवि लामिछाने और नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, X/@narendramodi

    इमेज कैप्शन, लामिछाने ने कहा कि भारत और नेपाल 'प्रगति और आपसी भरोसे' पर आधारित साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं

    नेपाल की सत्ताधारी पार्टी आरएसपी (राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की.

    रवि लामिछाने के मुताबिक़, दोनों नेताओं की यह मुलाक़ात क़रीब एक घंटे तक चली. लामिछाने ने इस बैठक को 'सार्थक' बताया है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग एक घंटे तक हुई ऐसी सार्थक चर्चा में शामिल होकर वास्तव में बहुत खुशी हुई. मैं उस भविष्य को लेकर आपके विज़न से सहमत हूं, जिसमें नेपाल और भारत अतीत की बाधाओं से आगे बढ़कर विकास आधारित कूटनीति के एक नए दौर को अपनाएं."

    लामिछाने ने कहा कि दोनों देश वास्तव में ऐसी साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं, जिसकी पहचान 'प्रगति और आपसी भरोसा' हो.

    उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी नेपाल और भारत के लोगों के लिए इन संभावनाओं को वास्तविकता में बदलने की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक है.

    इससे पहले पीएम मोदी ने लामिछाने से मुलाक़ात के बाद कहा कि भारत की 'नेबरहुड फ़र्स्ट पॉलिसी' के तहत नेपाल एक प्राथमिकता वाला साझेदार देश है.

    उन्होंने दोनों देशों के 'साझा और समृद्ध भविष्य के लिए साथ मिलकर काम करने' पर सहमति जताई.

  4. केंद्र सरकार ने एयर टरबाइन फ़्यूल की क़ीमत स्थिर करने लिए लिया यह फ़ैसला

    भारतीय एयरलाइंस

    इमेज स्रोत, Prakash Singh/Bloomberg via Getty Images

    इमेज कैप्शन, मध्य-पूर्व में जारी संकट की वजह से दुनियाभर में तेल की क़ीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है (सांकेतिक तस्वीर)

    केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को वित्तीय सहायता के रूप में 10 हज़ार करोड़ रुपये तक की मंज़ूरी दी है.

    यह सहायता शेड्यूल्ड भारतीय एयरलाइन्स के लिए एविएशन टरबाइन फ़्यूल (एटीएफ़) की क़ीमतों को स्थिर रखने के उद्देश्य से दी जा रही है. इसका लाभ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों परिचालनों में मिलेगा.

    प्रेस इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के मुताबिक़, सरकार ने यह फ़ैसला पश्चिम एशिया संकट के कारण तेल की क़ीमतों में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए लिया है. इसका उद्देश्य एटीएफ़ की क़ीमतों को स्थिर बनाए रखना है.

    मध्य-पूर्व में जारी संकट की वजह से दुनियाभर में तेल की क़ीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

    ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमलों के बाद से ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट को प्रभावी तौर पर बंद कर रखा है. इस समुद्री मार्ग से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत ऊर्जा व्यापार का संचालन होता है.

  5. कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रवक्ता कौन हैं, जानिए उनके बारे में?

  6. कॉकरोच जनता पार्टी ने छह जून को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की जानकारी के लिए बुलाई प्रेस कॉन्फ़्रेंस

    कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, @abhijeet_dipke

    इमेज कैप्शन, सीजेपी ने बुधवार को अपने प्रवक्ताओं के नाम का भी एलान किया

    कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस की घोषणा की है. यह प्रेस कॉन्फ़्रेंस आज यानी बुधवार शाम 5:15 होगी.

    सीजेपी का कहना है कि यह प्रेस कॉन्फ़्रेंस छह जून को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर होने जा रही है. इस संबंध में सीजेपी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर मीडिया को आमंत्रित किया है.

    बयान में कहा गया, "मीडिया प्रतिनिधियों को आज शाम 5:15 बजे नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आमंत्रित किया जाता है."

    "इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस को पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका संबोधित करेंगे. इस दौरान वे 6 जून को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे."

    इससे पहले सीजेपी ने बुधवार को ही अपने प्रवक्ताओं के नाम का एलान किया.

    सीजेपी ने खोजी पत्रकार सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता बनाया है, जबकि लेखक और फ़िल्म निर्माता विजेता दहिया और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र आशुतोष रांका को प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी दी गई है.

  7. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने भारत समेत 60 देशों पर अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने का प्रस्ताव क्यों दिया?

  8. प्रधानमंत्री मोदी से मिले नेपाल की सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने

    रवि लामिछाने और नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, X/@narendramodi

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 'नेबरहुड फ़र्स्ट पॉलिसी' के तहत नेपाल एक प्राथमिकता वाला साझेदार देश है

    नेपाल की सत्ताधारी पार्टी आरएसपी (राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की है. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने एक्स पर दी.

    प्रधानमंत्री ने लिखा, "नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मिलकर खुशी हुई. साथ मिलकर साझा और समृद्ध भविष्य के लिए क़रीबी सहयोग से काम करने की उनकी इच्छा का मैं स्वागत करता हूं और उससे पूरी तरह सहमत हूं."

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 'नेबरहुड फ़र्स्ट पॉलिसी' के तहत नेपाल एक प्राथमिकता वाला साझेदार देश है.

    उन्होंने कहा, "हम नई सरकार के साथ मिलकर काम करने और दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हैं."

    रवि लामिछाने इस वक़्त भारत दौरे पर हैं. वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बुलावे पर भारत आए हैं. उन्होंने बीजेपी के नेताओं से भी मुलाक़ात की है.

    रवि लामिछाने की आरएसपी नेपाल में सत्ता में है और उसके नेता बालेन शाह नेपाल के प्रधानमंत्री हैं.

  9. दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी आग, कई लोगों की मौत

  10. दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, कम से कम 21 की मौत

  11. रूस के क़ब्ज़े वाले यूक्रेनी क्षेत्र में बस पर ड्रोन हमला, सात लोग मारे गए, जेम्स चैटर

    ड्रोन हमला

    इमेज स्रोत, YURIY DYACHYSHYN / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि रातभर में 350 से ज़्यादा ड्रोन गिराए गए (फ़ाइल फ़ोटो)

    रूस के क़ब्ज़े वाले यूक्रेन के हिस्से में बुधवार सुबह एक बस पर ड्रोन हमले में सात लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए.

    दोनेत्स्क क्षेत्र में रूस समर्थित नेता डेनिस पुशिलिन ने बताया कि बुधवार तड़के यह हमला हुआ. बस मॉस्को से सिम्फ़रोपोल (क्राइमिया) जा रही थी.

    रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि रात भर में 350 से ज़्यादा ड्रोन गिराए गए.

    इससे पहले रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बड़ा हमला किया था. उस हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

    रूस की ओर से रातभर चले हवाई हमलों में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया था, जिसमें कई बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल भी हुए.

  12. नमस्कार!

    अब तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  13. पश्चिम बंगाल में टीएमसी से जुड़ी सभी कमेटियां और संगठन भंग किए गए

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images

    इमेज कैप्शन, टूट की आशंका के बीच बुधवार को टीएमसी की ओर से बड़ा एलान किया गया (फ़ाइल फ़ोटो)

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़ी सभी कमेटियां और उससे जुड़े सभी संगठन भंग कर दिए गए हैं.

    ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने टूट की आशंका के बीच बुधवार को यह एलान किया है.

    टीएमसी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी दी गई, "गहन विचार के बाद यह तय किया गया है कि पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सभी कमेटियां और उससे जुड़े सभी संगठन तुरंत भंग किए जाते हैं."

    आगे कहा गया है, "पार्टी अब हर स्तर पर आत्म-मंथन, कामकाज की समीक्षा और संगठन की जांच करेगी. इस प्रक्रिया से जो नतीजे निकलेंगे, उसके आधार पर मुख्य संगठन और उससे जुड़े सभी संगठन दोबारा बनाए जाएंगे और सही समय पर इसकी घोषणा की जाएगी."

    एक्स पोस्ट में लिखा है, "पार्टी अपने संगठन को मज़बूत करने और आने वाले समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध है."

  14. 12 अरब डॉलर का सोना बेच देने के दावों को आरबीआई ने किया ख़ारिज

    रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया

    इमेज स्रोत, Indranil Aditya/NurPhoto via Getty Images

    इमेज कैप्शन, आरबीआई ने कहा है कि सोने का फ़िज़िकल स्टॉक अभी भी 880.52 टन है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ (फ़ाइल फ़ोटो)

    रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को ख़ारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि केंद्रीय बैंक ने अपना सोना बेचा है.

    आरबीआई ने अपने बयान में साफ़ किया कि उसके पास मौजूद सोने के भंडार में कोई कमी नहीं आई है और यह सुरक्षित है.

    आरबीआई ने प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए बताया कि सोने का फ़िज़िकल स्टॉक हर महीने की बुलेटिन में दिया जाता है. ताज़ा बुलेटिन आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

    आरबीआई ने कहा, "इसमें साफ़ लिखा है कि सोने का फ़िज़िकल स्टॉक अभी भी 880.52 टन है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है."

    गौरतलब है कि एक मीडिया आउटलेट ने रिपोर्ट में दावा किया था आरबीआई ने संभवतः क़रीब 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया है.

  15. दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक चार शव बरामद

  16. 'पहले लगता था काश मेरा भी बच्चा होता': नसबंदी करवा चुके पूर्व नक्सली कैसे बन रहे हैं मां-बाप

  17. बिहारः पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ी, बाज़ार का क्या हाल?

  18. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोले सोनम वांगचुक?

  19. कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं के नाम का किया एलान

    अभिजीत दीपके

    इमेज स्रोत, X/Cockroachisback

    इमेज कैप्शन, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत लौटेंगे

    कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं के नाम का एलान किया है. आधिकारिक एक्स हैंडल के ज़रिए इसकी जानकारी दी गई है.

    कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा, "जो तीन प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं, वो जनता और मीडिया के सामने आंदोलन से जुड़ी बात रखेंगे."

    सीजेपी ने बताया, "खोजी पत्रकार सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. लेखक और फ़िल्म निर्माता विजेता दहिया और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र आशुतोष रांका भी प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी निभाएंगे."

    एक्स पोस्ट में लिखा गया है, "सीजेपी भारत की राजनीति की भाषा और सोच को बदलने के लिए काम कर रहा है, और यह काम नई पीढ़ी के नेताओं के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा."

    गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि वो 6 जून को भारत लौटेंगे. उन्होंने कहा कि वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

  20. कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन और मिसाइल हमला, कई लोग घायल हुए

    कुवैत एयरपोर्ट

    इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, एयरपोर्ट पर हमले के बाद उड़ानों को रोक दिया गया (सांकेतिक तस्वीर- 1 अप्रैल 2026 को कथित ड्रोन हमले के बाद कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक इलाक़े से धुआं उठता हुआ)

    कुवैत की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने बुधवार को बताया कि ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले से कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई लोग घायल हुए हैं.

    इस हमले के बाद उड़ानों को रोक दिया गया और उन्हें दूसरे एयरपोर्ट पर भेजा गया.

    रिपोर्ट में कुवैत सिविल एविएशन अथॉरिटी के हवाले से कहा गया कि हमला इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टी-1 बिल्डिंग पर किया गया और उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया.

    कुवैत की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि नागरिकों को चेतावनी दी गई कि मिसाइल हमलों के ख़िलाफ़ की गई फ़ायरिंग से गिरने वाले मलबे से सावधान रहें.