तनाव के बीच सऊदी यात्रा पर ओबामा

प्रकाशित

अमरीका और खाड़ी देशों के तनावपूर्ण होते रिश्ते के बीच राष्ट्रपति बराक ओबामा का सऊदी अरब दौरा शुरू हो रहा है.

ओबामा वहां सऊदी शाह सलमान से मिलेंगे और गल्फ़ को-ऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के छह सदस्य देश के नेताओं से बातचीत करेंगे.

उनके साथ अमरीकी रक्षा मंत्री आश्टन कार्टर भी होंगे. हफ़्ते के अंत में ओबामा ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा पर जाएंगे.

कार्टर के मुताबिक़ अरब क्षेत्र में ईरान की 'अस्थिर गतिविधियों' से निपटने के लिए अमरीका सैन्य और नौसैनिक अभियानों में मदद मांगेगा.

ईरान के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने में सहयोगात्मक रुख़ के कारण पिछले दिनों सऊदी अरब के साथ अमरीकी रिश्तों में खटास आ गई थी.

सऊदी अरब इस क्षेत्र में ईरान का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी है.

तनाव का दूसरा कारण अमरीका में लाया गया एक बिल भी है. यदि यह बिल पास हो जाता है तो अमरीकी नागरिक 11 सितंबर के हमलों के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके ख़िलाफ़ मुकदमा कर सकते हैं.

जीसीसी देशों में सऊदी अरब, बहरीन, यूएई, कुवैत, क़तर और ओमान शामिल हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)