रमादी जल्द आईएस से मुक्त होगा: इराक़ी पीएम

हैदर अल अबादी
प्रकाशित

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने बीबीसी को बताया है कि उनकी सेना कुछ दिनों के भीतर ही रमादी शहर को इस्लामिक स्टेट (आईएस) चरमपंथियों से मुक्त करवा लेगी.

इससे पहले, इराक़ के एक सैन्य प्रवक्ता ने अमरीकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के इस बयान को ज़ोरदार तरीक़े से ख़ारिज कर किया कि इराक़ी सेना में लड़ने का जज़्बा नहीं है जिसकी वजह से आईएस लड़ाके आगे बढ़ने में कामयाब रहे हैं.

रमादी शहर

एश्टन कार्टर ने कहा था कि रमादी में चरमपंथियों के मुक़ाबले इराक़ी बलों की तादाद ज्यादा होने के बावजूद वे हमला होने पर पीछे हट गए.

समर्थन बरक़रार

इराक में शिया लड़ाके
इमेज कैप्शन, इराक़ सरकार ने आईएस को आगे बढ़ने से रोकने के लिए शिया लड़ाके तैनात किए.

इराक़ के ब्रिगेडियर जनरल साद मान ने बीबीसी को बताया कि लड़ाई और परिस्थितियां कभी-कभी सुनियोजित वापसी के लिए दबाव बनाती हैं.

एश्टन कार्टर ने कहा कि अमरीका इराक़ के सैनिकों को प्रशिक्षण देने के साथ उपकरण भी देगा और उनका समर्थन करना भी जारी रखेगा.

लेकिन उनका कहना था कि इराक़ी सेना आईएस को तभी हरा पाएगी जब वह उनसे लड़ेगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>