इराक़: रमादी से हज़ारों लोगों का पलायन

रमादी
प्रकाशित

इराक़ के रमादी शहर में इस्लामिक स्टेट के लड़ाके अपनी स्थिति मज़बूत करने की कोशिश कर रहे हैं. इस वजह से हज़ारों इराक़ी नागरिक रमादी शहर से भाग रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि बीते कुछ दिनों में रमादी से करीब 25,000 लोग भाग चुके हैं. ये लोग बग़दाद की ओर बढ़ रहे हैं.

रमादी

इस्लामिक स्टेट के आक्रामक रवैये की वजह से रमादी से पिछले महीने एक लाख से अधिक लोगों ने पलायन किया था.

राहत एजेंसियां प्रभावित लोगों के बीच भोजन, पानी और दवाएं बांट रही हैं. प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी शिविर भी बनाए गए हैं.

लड़ाके

ईरान समर्थित हज़ारों शिया लड़ाके भी रमादी की ओर बढ़ रहे हैं ताकि वे शहर को इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों से छुड़ा सकें.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इस पूरे संघर्ष की वजह से रमादी शहर को भारी नुकसान पहुंचा है जो इराक़ी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>