ऐसी अनोखी घड़ियां देखी हैं कभी?

जेकब एंड कंपनी की टूरबिलौन घड़ी
प्रकाशित

शायद आपने एस्ट्रोनोमिया टूरबिलौन की तरह की घड़ी अब तक नहीं देखी हो.

इस बार बेसलवर्ल्ड 2015 के घड़ियों के ख़ास शो में प्रदर्शित हुई कई नए डिज़ाइन और आकार की घड़ियां.

जेकब एंड कंपनी टूरबिलौन पूरी तरह से हाथ से बनी घड़ी है जिसकी कीमत अरबों में जाती है.

जेकब एंड कंपनी की सस्ती घड़ी

इस तरह के नए डिज़ाइन दर्शाते हैं कि घड़ी बनाने वाले पारंपरिक डिज़ाइन से हट कर ख़ास मॉडल बनाने में दिलचस्पी रखते हैं.

जेकब एंड कंपनी ने सस्ती घड़ियां भी प्रदर्शित कीं.

फ्रेंकोइ क्वैंटिन की डिजिटल घड़ी

पूर्व मेंलुई वितों और तिसो के साथ डिज़ाइर रह चुके फ्रेंकोइ क्वेंटिन ने अपनी बनाई घड़ी दिखाई. इसे वे कहते हैं 'डिजिटल' घड़ी, क्योंकि इसमें बीच में दिए एक चौकोर डिब्बे में समय देखा जा सकता है.

हाथ से बनी इस घड़ी में कुल 540 पुर्ज़ों का इस्तेमाल हुआ है.

एमबी एंड एफ की स्पेस पाइरेट

जिनेवा स्थित एमबीएंडएफ़ की साई-फ़ाई घड़ी देखने लायक है. इसका नाम है स्पेस पाइरेट और यह एक फ्यूचरिस्टिक गाड़ी की तरह का मॉडल है.

एमबी एंड एफ की एक और साई-फ़ाई घड़ी

एमबीएंडएफ़ की एक और घड़ी जिसमें मिनट और घंटे दिखाने के लिए दो अलग एल्यूमीनियम गोलों का इस्तेमाल हुआ है.

ऑइल-फिल्ड टाइप-3 घड़ी

बेल्जियन घड़ी बनाने वाली कंपनी रेसेन्स ने एक नई ऑइल-फिल्ड टाइप-3 घड़ी प्रदर्शित की जिसमें एक तापमान मापी सेंसर भी है जो आपको बताएगा कि घड़ी में भरा ऑयल कहीं अधिक गर्म तो नहीं हो गया है.

ऑइल-फिल्ड टाइप-3 घड़ी

रेसेन्स के संस्थापक मिंटियन्स बेनुआ ने बताया कि इसका अलग डिज़ाइन इंडस्ट्रियल डिज़ाइनर की वजह से है.

बेनुआ ने कहा "घड़ी बनाने वाला सोचता है कि घड़ी कैसे काम करेगी. पर जब एक डिज़ाइनर इंडस्ट्रियल घड़ी बनाता है तो वह सोचता है कि इसे कौन पहनेगा."

क्रिस्टोफ क्लारेट की गेम खेलने वाली घड़ी

स्विस घड़ी बनाने वाली कंपनी क्रिस्टोफ क्लारेट कम, लेकिन महंगी घड़ियां बनाती है. ये आम चाबी-वाली घड़ी की तरह ही दिखती है पर इसमें आप पोकर, ब्लैकजैक और बाक़ारा जैसे गेम खेल सकते हैं.

रोमन शासक मारकस औरेलियस की छवि के साथ एवेंटिकम की घड़ी

एवेंटिकम की घड़ी में रोमन शासक मारकस औरेलियस की एक बेहद छोटी तस्वीर छापी गई है. घड़ी में छोटे दर्पणों का इस्तेमाल ख़ास तरीके से किया गया है जिससे मारकस औरेलियस की मूर्ति उभरकर बाहर आती दिखती है.

सेलिब्रेशन स्कल घड़ी

मेक्सिको के डे ऑप द डेड त्योहार से प्रेरित सेलिब्रेशन स्कल घड़ी में खास लाइटों का इस्तेमाल हुआ है. इसके सपरलुमिनोवा ट्यूब सूरज की रोशनी से चार्ज हो कर चमकते हैं.

काबेस्तन विंच टूरबिलौन वर्टिकल

काबेस्तन विंच टूरबिलौन वर्टिकल समुद्री जहाज़ के आकार का दिखता है. काबेस्तन अपने ग्राहकों से आग्रह करती है कि वह अपनी इच्छा के डिज़ाइन का अनुरोध करें. यह कंपनी साल में केवल 40 घड़ियां बनाती है.

काबेस्तन लूना नेरा

काबेस्तन लूना नेरा तो आपको समय का साथ-साथ चांद के विभिन्न चरण भी दिखाती है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>