लाइव , जेनसन हुआंग की वापसी के बाद एनवीडिया की वैल्यू में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का उछाल

टेक कंपनी एनवीडिया की मार्केट वैल्यू में करीब 1 लाख करोड़ डॉलर का इज़ाफ़ा हुआ है. कंपनी के शेयरों में 31 फ़ीसदी से ज़्यादा की तेज़ी आई.

लाइव कवरेज

तेजस्वी सिंह

  1. जेनसन हुआंग की वापसी के बाद एनवीडिया की वैल्यू में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर का उछाल, रेचल क्लन, बिज़नेस रिपोर्टर, न्यूयॉर्क

    जेनसन हुआंग
    इमेज कैप्शन, शेयरों में उछाल के बाद एनवीडिया की मार्केट वैल्यू फिर से 4 लाख करोड़ डॉलर के क़रीब पहुंच गई (फ़ाइल फ़ोटो)

    जेनसन हुआंग की वापसी के बाद टेक कंपनी एनवीडिया की मार्केट वैल्यू में करीब 1 लाख करोड़ डॉलर का इज़ाफ़ा हुआ है.

    बीबीसी न्यूज़ के मुताबिक़, कंपनी के शेयरों में 31 फ़ीसदी से ज़्यादा की तेज़ी आई. इसके साथ ही टेक कंपनियों के शेयरों में भी उछाल देखा गया.

    एनवीडिया ने जेनसन हुआंग को तत्काल प्रभाव से कंपनी के सीईओ पद पर फिर से नियुक्त किया है. उनकी यह वापसी इस्तीफ़े के दो हफ़्ते से भी कम समय बाद हुई है.

    हुआंग ने एक महिला के साथ अपने अफ़ेयर की बात स्वीकार करने के बाद इस्तीफ़ा दिया था.

    उस महिला पर चीनी जासूस होने का आरोप लगा था. इस दौरान चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के शेयरों में भी काफ़ी गिरावट आई थी.

    एनवीडिया के शेयरों में तेज़ी का असर दूसरे शेयर बाज़ारों पर भी दिखा. टेक कंपनियों पर केंद्रित नैस्डैक में 6.5 फ़ीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि एसएंडपी 500 में 4.75 फ़ीसदी की तेज़ी आई.

    एनवीडिया के बोर्ड के एलान के बाद दूसरी चिप कंपनियों के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई. माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के शेयर 19 फ़ीसदी उछले, जबकि एएमडी के शेयर करीब सात फ़ीसदी चढ़े.

    शेयरों में उछाल के बाद एनवीडिया की मार्केट वैल्यू फिर से 4 लाख करोड़ डॉलर के क़रीब पहुंच गई. हालांकि, कंपनी के शेयर अब भी एक महीने पहले के मुक़ाबले करीब 21 फ़ीसदी नीचे हैं.

  2. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता तेजस्वी सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    पिछले लाइव पोस्ट की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.