संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव

    • Author, सुशांत एस मोहन
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, मुंबई
  • प्रकाशित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी यूनिफ़ॉर्म में बदलाव करते हुए ख़ाकी रंग की हाफ़ पैंट की जगह भूरे रंग की फ़ुल पैंट को शामिल किया है.

हालांकि संघ ने सिर्फ़ पैंट में बदलाव किया है और कई युवा फ़ैशन डिज़ाइनरों ने इस क़दम का स्वागत भी किया है.

लेकिन जब बदलाव हो ही रहा है तो फिर इस बदलाव में फ़ैशन डिज़ाइनर आसिफ़ मर्चेंट और दीप्ति भारवानी ने भी कुछ नए सुझाव दिए हैं जो संघ की ड्रेस को 'कूल' शब्द के ज़्यादा नज़दीक ले जाता है.

दीप्ति संघ को एक एक्टिव समूह मानते हुए उन्हें चुस्त और हल्के कपड़े पहनने की सलाह देती हैं.

दीप्ति के अनुसार, "सिल्की डेनिम और कॉटन कुर्ते कमाल का लुक देंगे और अगर आजकल के ज़माने की तरह चाईनीज़ कॉलर वाले कुर्ते हो जाएं तो कार्यकर्ता बहुत एनर्जेटिक लगेंगे."

दीप्ति मोदी जैकेट को भी वर्दी का एक हिस्सा बनाने की सलाह देते हुए कहती हैं," अगर कोई एसेसरी जोड़नी हो तो मैं आजकल फ़ैशन में चल रही मोदी जैकेट को इस वर्दी का हिस्सा बनाउंगी."

हालांकि 25 सालों से फ़िल्मों और धारावाहिकों के लिए कपड़े डिज़ाइन कर रहे आसिफ़ किसी एसेसरी का बात नहीं करते बल्कि वो कहते हैं, "संघ के कार्यकर्ताओं को काफ़ी मेहनत करनी पड़ती है ऐसे में वो एसेसरी एक बोझ जैसी महसूस करेंगे."

वो कहते हैं, "फ़ुल पैंट एक बहुत अच्छा सुझाव है क्योंकि यह एलिगेंट लगता है लेकिन मैं रंगों में कुछ बदलाव ज़रूर करना चाहूंगा."

आसिफ़ के अनुसार संघ में मौजूद लोगों के सम्माननीय ओहदों को देखते हुए उन्हें एक फ़ुल लेंथ ड्रेस दिया जाना आवश्यक था जिससे वो रौबदार लगें.

वैसे बीबीसी से बात करने वाले अधिकांश डिज़ाइनरों ने फ़ुल पैंट का स्वागत किया है लेकिन सफ़ेद शर्ट और भूरी पैंट के अलावा दूसरे रंग और शर्ट पर 'मोदी जैकेट' का सुझाव सुनने में रोचक लगता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)