मोदी और शाहरुख़ को सलमान का न्यौता

सलमान ख़ान, नरेंद्र मोदी
प्रकाशित

सलमान ख़ान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता दिया.

हाल ही में दिल्ली आए सलमान ख़ान ने अपनी बहन अलवीरा के साथ प्रधानमंत्री आवास जाकर नरेंद्र मोदी को न्यौता दिया.

सलमान ने अपनी बहन की शादी के लिए इंस्टाग्राम पर एक अलग अकाउंट बनाया है और मोदी से मुलाक़ात की तस्वीरें उन्होंने इसी अकाउंट पर शेयर कीं.

सलमान ख़ान, अमिताभ बच्चन

18 नवंबर को अर्पिता की शादी दिल्ली के रहने वाले आयुष शर्मा से हो रही है और ये समारोह हैदराबाद में होगा.

सलमान ख़ान ने अपने प्रतिद्वंद्वी समझे जाने वाले शाहरुख़ ख़ान को भी न्यौता दिया है.

इसके अलावा अमिताभ बच्चन को भी परिवार सहित शादी में बुलाया गया है.

20 तारीख़ को सलमान ख़ान परिवार मुंबई में शादी का रिसेप्शन आयोजित करेगा.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>