आमिर- ऐश्वर्या दिखेंगे एक साथ!

आमिर ख़ान और ऐश्वर्या राय
प्रकाशित

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते देखा गया है.

पर आज तक कभी आमिर ख़ान ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने साथ रोमांस नहीं किया.

ऐश्वर्या राय बच्चन

लेकिन अब इतने सालों बाद करण जोहर ने दोनों ही कलाकारों को एक साथ लाने का फैसला किया है.

हालांकि दोनों इस पहले धर्मेश दर्शन की साल 2000 में रिलीज़ हुई एक्शन मसाला फ़िल्म 'मेला' में नज़र आए थे लेकिन इस फ़िल्म में ऐश्वर्या ने नाममात्र के लिए ही दिखी थी.

अब इतने सालों बाद ये जोड़ी एक साथ अहम भूमिका में दिखेगी. इस फ़िल्म के ज़रिए आमिर ख़ान पहली बार करण जोहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शनस के साथ जुड़ रहे हैं.

ख़बरों माने तो दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्साहित है.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi&hl=en" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi&hl=en" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)