You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वेनेज़ुएला भूकंपः मलबे से चार दिन बाद बचाए गए पिता और बेटा
वेनेज़ुएला में कुछ ही सेकेंड्स के अंतराल पर आए भूकंप के दो झटकों से भारी तबाही हुई है. सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में ला गुआएरा शहर है.
बचावकर्मियों ने भूकंप के चार दिनों बाद मलबे से पिता और बेटे को ज़िंदा निकाला. उन्हें बाहर निकालते ही लोग तालियां बजाने लगे.
ड्रोन से कैप्चर किए गए शॉट्स में ज़मीदोज़ इमारतें, और उनके मलबों में अपनों को तलाशते हुए लोग नज़र आ रहे हैं.
बचावकार्य अभी भी जारी हैं. सरकार का दावा है कि बचावकार्य के लिए तेज़ी से काम चल रहा है, लेकिन लोगों का दावा है कि बचावकर्मियों की कमी चल रही है.
पर्याप्त मदद उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग अपनों के बचाव की कोशिशों में ख़ुद ही जुटे हुए नज़र आ रहे हैं.
सहायता एजेंसियों के मुताबिक लोगों को ज़िंदा निकालने के लिए शुरुआती 48 से 72 घंटे अहम होते हैं.
अधिकारियों ने कम से कम 1450 लोगों की मौत की पुष्टि की है और 46,000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद की कोशिशें तेज़ हो गई हैं. दुनिया भर से दर्जनों बचाव दल वेनेज़ुएला पहुंच चुके हैं या जल्द ही पहुंचने वाले हैं.
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)