फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में पिंक जूते पहने क्यों दिख रहे खिलाड़ी

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में पिंक जूते पहने क्यों दिख रहे खिलाड़ी
प्रकाशित

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में कई टीमों के खिलाड़ी पिंक कलर के जूते पहने हुए नज़र आ रहे हैं.

कुछ लोग इन्हें 'इलेक्ट्रिक फ्यूशिया' कह रहे हैं. लेकिन ये पिंक कलर के जूते पहनने की वजह क्या है?

टॉप सेलिंग ब्रांड्स ने ये कलर ट्रेंड फोरकास्टर्स से सलाह मशविरा करने के बाद चुना है.

दरअसल, ये चटक रंग फुटबॉल ग्राउंड की हरी घास में बिल्कुल अलग उभरकर आता है.

और यही वजह है कि टीवी से लेकर फोन की स्क्रीन्स और स्टेडियम लाइट्स में ये जूते ज्यादा नोटिस हो रहे हैं.

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)