पाकिस्तान के इन बच्चों को हिंदू धर्म के बारे में पढ़ाया जा रहा

वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान में रामायण, भगवत् गीता के बारे में पढ़ रहे बच्चे
पाकिस्तान के इन बच्चों को हिंदू धर्म के बारे में पढ़ाया जा रहा
प्रकाशित

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में, सरकारी स्कूलों में हिंदू बच्चों को उनके धर्म के बारे में विशेष किताबों के ज़रिए पढ़ाया जा रहा है.

इस नए पाठ्यक्रम को सबसे पहले उमरकोट और थारपारकर ज़िलों में लागू किया गया है.

इसमें हिंदू मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों, त्योहारों और परंपराओं को शामिल किया गया है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सिंध के सरकारी स्कूलों में कक्षा 3 से 5 तक 2,72,000 से ज़्यादा हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पाकिस्तान के स्कूली पाठ्यक्रम में धार्मिक प्रतिनिधित्व और धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले बर्ताव को लेकर व्यापक बहस चल रही है.

देखिए पाकिस्तान के उमरकोट से बीबीसी संवाददाता शुमाइला ख़ान की यह रिपोर्ट.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.