तो भारत बिना खेले फ़ाइनल में होगा

    • Author, नितिन श्रीवास्तव
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, सिडनी से
  • प्रकाशित

उधर ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका और मेज़बान न्यूज़ीलैंड के बीच विश्व कप का पहला सेमी फ़ाइनल खेला जा रहा है और इधर, सिडनी के मौसम के मिजाज़ को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है.

चर्चा इस बात की है कि अगर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 26 मार्च को सिडनी में सेमी फ़ाइनल मुक़ाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया तो क्या होगा!

ये चर्चा मंगलवार को सिडनी में बारिश के कारण शुरू हुई है.

भारत से पास मौका!

धोनी

आईसीसी ने हालाँकि नॉक आउट मुक़ाबलों में इससे निपटने का इंतज़ाम 'रिज़र्व डे' के रूप में कर रखा है. यानी अगर बारिश के कारण 26 मार्च को मैच नहीं हो पाया तो इसे 27 मार्च को खेला जाएगा.

लेकिन सवाल ये है कि अगर मैच 27 मार्च को भी नहीं खेला जा सका तो क्या होगा?

विराट कोहली, एम एस धोनी

इन हालात में मेज़बान ऑस्ट्रेलिया नहीं, बल्कि भारत को फ़ाइनल में प्रवेश मिलेगा. और इसकी वजह है भारत का लीग मुक़ाबलों में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर प्रदर्शन.

भारत अपने पूल में चोटी पर रहा था, जबकि ऑस्ट्रेलिया पूल ए में दूसरेे स्थान पर रहा था.

<bold>(हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>