आयरलैंड ने मैच जीता, ज़िम्बॉब्वे ने दिल

जॉयस
प्रकाशित

विश्व कप के पूल बी में रनों की बारिश के बीच रोमांचक मुक़ाबले में आयरलैंड ने ज़िम्बॉब्वे को पाँच रन से हरा दिया.

ज़िम्बॉब्वे ने आयरलैंड से मिले 332 रनों के लक्ष्य तकरीबन हासिल कर ही लिया था, लेकिन अंतिम ओवर में उसके दो आखिरी विकेट गिर गए और तीन गेंदें शेष रहते ही ज़िम्बॉब्वे की पूरी टीम 326 के स्कोर पर सिमट गई.

इस रोमांचक मुक़ाबले में रनों की बरसात तो हुई ही, कुल मिलाकर 18 विकेट भी उड़े.

आयरलैंड को एड जॉयस को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया.

रनों की बारिश

इससे पहले होबार्ट में खेले गए मैच में टॉस ज़िम्बॉब्वे ने जीता और पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया.

आयरलैंड के समर्थक

आयरलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी के सिलसिले को कायम रखते हुए ज़िम्बॉब्वे के गेंदबाज़ों पर करारे प्रहार किए.

एड जॉयस (112) और एंडी बालबिर्नी (97) की आतिशी पारियों की बदौलत आयरलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 331 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था.

ज़िम्बॉब्वे का पराक्रम

ब्रैंडन टेलर

विशाल चुनौती का पीछा कर रही ज़िम्बॉब्वे की टीम ने पराक्रम दिखाया.

कप्तान ब्रैंडन टेलर के 91 गेंदों पर 121 रनों की तूफ़ानी पारी और सीन विलियम्स (96) की आतिशी पारियों के बदौलत टीम को आयरलैंड के स्कोर के काफ़ी करीब ले गए.

आख़िरी ओवर में ज़िम्बॉब्वे को जीत के लिए सात रनों की दरकार थी, लेकिन कुसाक ने तीन गेंदों पर आखिरी दो विकेट चटकाकर आयरलैंड की जीत पर मुहर लगा दी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>