ब्राज़ील के चुनाव पर बोले ट्रंप, 'लूला पसंद लेकिन चुनाव एक और धांधली जैसा लगा''

इमेज स्रोत, Getty Images
ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा उन्हें पसंद हैं लेकिन चुनाव ख़राब हुआ है.
उन्होंने सोमवार को कहा, ''मुझे यह सब बहुत ख़राब लगा. मैंने किसी का पक्ष नहीं लिया. लेकिन यह एक और धांधली वाले चुनाव जैसा लग रहा था. मैंने किसी का समर्थन नहीं किया. लेकिन मैंने चुनाव देखा और यह बहुत भ्रष्ट और खराब लगा."
उन्होंने कहा, "खैर,मैं ब्राज़ील नहीं चला रहा हूं, मैं अमेरिका चला रहा हूं. मुझे लूला पसंद हैं. उनके साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं. मुझे बस लगता है कि चुनाव का पूरा घटनाक्रम बहुत खराब दिख रहा था. जिस तरह वोटों की गिनती की गई और समयसीमा बढ़ाई गई, वह बहुत अजीब था. इसमें धांधली हुई."
ब्राज़ील में लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है. वो चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे.
उन्होंने चुनाव में कट्टर दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी और लिबरल पार्टी के नेता फ्लावियो बोल्सोनारो को मामूली अंतर से हराया.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने लूला दा सिल्वा को चुनाव जीतने पर बधाई दी है.








