गेंदबाज़ों का हल्ला, न्यूज़ीलैंड जीता

प्रकाशित

विश्व कप में आख़िर गेंदबाज़ों का भी दिन आया. पूरे मैच में बमुश्किल 300 रन बने और कुल मिलाकर 19 विकेट गिरे.

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ ट्रेंट बोल्ट के करंट से हिल गए थे, तो मिशेल स्टॉर्क ने न्यूज़ीलैंड को बुरी तरह झकझोर दिया. इन दोनों गेंदबाज़ों ने आपस में कुल 11 विकेट बांटे.

टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम 32.2 ओवरों में 151 के योग पर सिमट गई थी.

मामूली समझे जा रहे इस लक्ष्य को हासिल करने में न्यूज़ीलैंड को पसीने छूट गए, लेकिन 23.1 ओवरों में नौ विकेट खोकर उसने जीत हासिल कर ली.

न्यूज़ीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया.

स्टार्क का आक्रमण

ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने 9 ओवरों में 28 रन देकर 6 विकेट हासिल किए.

न्यूज़ीलैंड के लिए कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने 50 रन और केएस विलियमसन ने 45 रन की पारियां खेली.

इससे पहले, ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहले बल्लेबाज़ी कर रही ऑस्ट्रेलिया एक समय मज़बूत स्थिति में थी. एक विकेट गंवाकर टीम ने 13 ओवरों में 80 रन बना लिए थे.

शेन वाटसन (23) और डेविड वार्नर (34) के विकेट गिरते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई.

शेन वाटसन

हैडिन (43) ने विकेट पर डटे रहकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला.

ट्रेंट बोल्ट ने 27 रन देकर पांच विकेट झटके.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>