जब शिखर का बल्ला चलता है तो..

शिखर धवन
प्रकाशित

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन का बल्ला मेलबर्न में जमकर बोला और उनकी इसी पारी ने दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत की इबारत लिखी.

धवन ने मेलबर्न के मैदान पर शतक लगाया और मैन ऑफ़ द मैच भी चुने गए.

धवन और कोहली

धवन का वनडे क्रिकेट में ये सातवां शतक था और आंकड़े गवाह हैं कि उन्होंने जब भी शतक लगाया है, भारत ने मैच में जीत दर्ज की है.

धवन के शतक और भारत की जीत

मेज से बाउंसर

धवन

मेलबर्न में धवन की शतकीय पारी ने न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाने का कलंक भी धो दिया.

मेलबर्न के मैदान पर नीली जर्सियों के जनसैलाब के बीच चौके-छक्के जड़ रहे धवन को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर गए लगभग तीन महीने में हो गए हैं, लेकिन पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मौके से पहले शायद ही कोई उनके बारे में बात कर रहा था.

धवन

हर कोई शॉर्ट गेंदों पर उनकी कमज़ोरियां गिना रहा था, लेकिन धवन और उनके उस्तादों को पता था कि इससे कैसे निपटना है.

अभ्यास के दौरान शिखर ने गेंदबाज़ों से मेज पर खड़े होकर उन्हें गेंद डालने को कहा, ताकि लंबे गेंदबाज़ों की शॉर्ट गेंदों को खेलने में महारत हासिल की जा सके.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>