You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. राजा रघुवंशी हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त सोनम रघुवंशी को मिली ज़मानत, समीर ख़ान, इंदौर से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए

    राजा रघुवंशी हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त सोनम रघुवंशी को ज़मानत मिल गई है. वह मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद थीं.

    इस मामले में तीन अभियुक्तों को पहले ही ज़मानत मिल चुकी है.

    पिछले साल मई महीने में इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य अभियुक्त हैं.

    राजा रघुवंशी की हत्या के एक हफ़्ते बाद पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में पकड़ा था.

    इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी और वो 20 मई को मेघालय हनीमून मनाने के लिए निकले थे. लेकिन 23 मई को लापता हो गए थे.

    गुमशुदा राजा का शव 2 जून 2025 को मेघालय में ईस्ट खासी हिल्स में वेइसाडोंग फ़ॉल्स के पास 150 फीट गहरी खाई में मिला था.

    उस वक़्त मेघालय पुलिस सोनम पर 'हत्या में शामिल' होने का आरोप लगाया था लेकिन सोनम के परिजनों ने उन्हें 'बेगुनाह' बताया था.

  2. राजनाथ सिंह एससीओ बैठक में 'स्टेट स्पॉन्सर्ड टेररिज़्म' और 'न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' पर क्या बोले

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए.

    इस दौरान उन्होंने 'स्टेट स्पॉन्सर्ड क्रॉस बॉर्डर टेररिज़्म' और 'न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' जैसे मुद्दों पर बयान दिया.

    राजनाथ सिंह ने कहा, "हमें स्टेट स्पॉन्सर्ड क्रॉस बॉर्डर टेररिज़्म को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए, जो किसी भी देश की संप्रभुता को सीधा नुक़सान पहुंचाता है. इस विषय में दोहरे मानदंडों के लिए कोई स्थान नहीं है."

    उन्होंने कहा, "एससीओ को उन लोगों के ख़िलाफ़ उचित कदम उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए, जो आतंकवाद को समर्थन, आश्रय या संरक्षण देते हैं."

    राजनाथ सिंह ने कहा कि एससीओ दुनिया की बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए उसकी यह ज़िम्मेदारी बनती है कि वह अपने क्षेत्र के साथ ही पूरी दुनिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करे.

    'न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' पर उन्होंने कहा, "आजकल 'न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' की चर्चा अक्सर सुनने को मिलती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या हमें एक 'न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' या हमें एक ऐसी दुनिया चाहिए जो ज़्यादा व्यवस्थित हो."

    उन्होंने कहा, "हमें ऐसी व्यवस्था की ज़रूरत है, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और गरिमा मिले. जहां मतभेद विवाद का रूप न लें और विवाद विनाश का कारण न बनें."

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, राजनाथ सिंह सोमवार को बिश्केक पहुंचे थे. एससीओ समिट से इतर उन्होंने चीन और रूस के रक्षा मंत्रियों के साथ भी बैठक की.

  3. इसराइली सेना ने हिज़्बुल्लाह के एक हज़ार से ज़्यादा ठिकाने तबाह करने का दावा किया

    इसराइली सेना (आईडीएफ़) ने दावा किया है कि उसने हिज़्बुल्लाह के एक हज़ार से ज़्यादा ठिकानों को तबाह किया है.

    आईडीएफ़ कहा कहना है कि हिज़्बुल्लाह के लड़ाके इन ठिकानों का इस्तेमाल 'इसराइली सेना के जवानों पर हमले करने' के लिए कर रहे थे.

    हालांकि, आईडीएफ़ ने यह नहीं बताया है कि उसने इन ठिकानों को कब तबाह किया.

    इसराइली सेना ने एक्स पर एक बयान जारी किया है. साथ ही कुछ तस्वीरें भी जारी की गई हैं, जिनमें गोला-बारूद दिखाई दे रहा है.

    इसराइली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने इन ठिकानों से सैकड़ों हथियार बरामद किए.

    इनमें 'मशीन गन, कलाश्निकोव राइफलें, ग्रेनेड, माइन्स, पिस्तौल, एंटी टैंक मिसाइलें, गोला-बारूद, आरपीजी रॉकेट और मोर्टार' शामिल हैं.

  4. नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

  5. कानपुर के वकील प्रियांशु की मौत से पहले क्या हुआ था, परिवार ने क्या बताया?

  6. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने ली बीजेपी की सदस्यता, अरविंद केजरीवाल पर बोलीं

    राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे.

    स्वाति मालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद बीजेपी संसदीय दल में शामिल हुए थे. इन सभी सांसदों ने राघव चड्डा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी से बग़ावत की है.

    स्वाति मालीवाल ने बीजेपी जॉइन करने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के 'ऐतिहासिक' कामों से बहुत ज़्यादा प्रभावित हैं.

    उन्होंने कहा, "इनसे प्रेरणा लेकर मैं आज बीजेपी में शामिल हुई हूं. मैं बीजेपी में किसी मजबूरी की वजह से नहीं आई, मैं बीजेपी के कामों में बहुत सालों से दिलचस्पी रख रही हूं."

    उन्होंने कहा कि जब वह दिल्ली महिला आयोग का काम कर रही थीं, उस वक़्त बीजेपी की तरफ़ से भी काफ़ी सपोर्ट था.

    स्वाति मालीवाल ने कहा, "मैं आज बहुत भावुक हूं. यह दिन मेरे लिए बहुत अहम है."

    इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने सरकार में रहते हुए दिल्ली में 'लूट मचाई' और इस दौरान 'सड़कें, पानी और मूल व्यवस्थाएं बदहाल' थीं.

    स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा है.

    बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति से जुड़े मामले में कहा कि वह या उनके वकील दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेश नहीं होंगे.

    उनके अलावा मनीष सिसोदिया ने भी कहा है कि वह और उनके वकील भी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेश नहीं होंगे.

    केजरीवाल इस केस से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र भी लिखा है.

    केजरीवाल की इस मांग पर मालीवाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी को ड्रामा करने की आदत है. ये बहुत समय से उनकी आदत है. आज हालत ये हो गई है कि अरविंद केजरीवाल जी के चलते आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल, दोनों ही देशभर में ड्रामा, झूठ, फ़रेब, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार... इन सब के लिए जाने जा रहे हैं."

  7. जिमी किमेल ने मेलानिया ट्रंप का मज़ाक उड़ाने पर दी सफ़ाई, मैडलिन हैल्पर्ट और हैरी सेकुलिक

    एबीसी के लेट-नाइट शो के होस्ट जिमी किमेल ने अपने उस मज़ाक का बचाव किया है, जिसमें उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में गोलीबारी की घटना से कुछ दिन पहले फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को "एक्सपेक्टेंट विडो" कहा था.

    फ़र्स्ट लेडी ने पिछले गुरुवार प्रसारित किमेल के एक स्केच को "नफ़रत भरा और हिंसक" बताया था, जबकि व्हाइट हाउस ने उनके नेटवर्क एबीसी से कॉमेडियन को नौकरी से निकालने की मांग की थी.

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मैं आमतौर पर जिमी किमेल की किसी बात पर ध्यान नहीं देता, लेकिन यह टिप्पणी हद से बाहर है. जिमी किमेल को तुरंत डिज़्नी और एबीसी से निकाल देना चाहिए."

    जिमी किमेल के इस मज़ाक के तीन दिन बाद वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई.

    इस कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप मेलानिया के साथ शामिल हुए थे. अधिकारियों ने कहा है कि हमलावर का निशाना ट्रंप प्रशासन के सदस्य हो सकते हैं.

    किमेल ने कहा कि मूल मज़ाक राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के बीच 23 साल की उम्र के अंतर पर आधारित एक "हल्का व्यंग्य" था.

    उन्होंने गुरुवार रात के स्केच में कहा, "हमारी फ़र्स्ट लेडी मेलानिया यहां मौजूद हैं. मेलानिया को देखिए, कितनी ख़ूबसूरत हैं. मिसेज़ ट्रंप, आपके चेहरे पर वैसी चमक है जैसे किसी एक्सपेक्टेंट विडो के चेहरे पर होती है."

    डिनर पार्टी में गोलीबारी के बाद 'जिमी किमेल लाइव' में कॉमेडियन ने कहा कि यह "बहुत हल्का व्यंग्य था, इस बात पर कि वह (राष्ट्रपति ट्रंप) लगभग 80 साल के हैं और वह (मेलानिया ट्रंप) मुझसे भी कम उम्र की हैं."

    उन्होंने आगे कहा, "किसी भी मायने में यह हत्या के लिए उकसाने वाली बात नहीं थी और वो यह जानते हैं. मैं कई सालों से ख़ासतौर पर गन वॉइलेंस के ख़िलाफ़ खुलकर बोलता रहा हूं."

  8. पाकिस्तान में बकरी चोरी से शुरू हुआ झगड़ा जिसने ली 48 की जान

  9. इसराइली आर्मी के चीफ़ ने कहा- हमें और ज़्यादा सैनिकों की ज़रूरत

    इसराइली सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ इयाल ज़मीर ने कहा है कि इसराइली सेना 2026 में भी कई मोर्चों पर लड़ाई जारी रख सकती है.

    उन्होंने यह बात सोमवार शाम उत्तरी इसराइल के रमत डेविड एयर बेस पर हुई बैठक में कही. इस बैठक में ईरान के साथ युद्ध और लेबनान में इसराइली सैन्य कार्रवाई के नतीजों की समीक्षा की गई.

    इयाल ज़मीर ने कहा, "7 अक्तूबर 2023 से इसराइली सेना लगातार कई मोर्चों पर लड़ रही है और सेना हर समय तैयार और सतर्क रहती है ताकि अगर सभी मोर्चों पर फिर से तेज़ लड़ाई शुरू हो तो तुरंत जवाब दिया जा सके."

    उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले सालों में सेना पर बढ़ती ज़िम्मेदारियों को देखते हुए इसराइली सेना को और ज़्यादा सैनिकों की ज़रूरत है.

    इसराइली आर्मी के चीफ़ ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच युद्धविराम चल रहा है.

    ईरान ने हाल ही में अमेरिका को युद्ध ख़त्म करने का प्रस्ताव भेजा था. लेकिन रॉयटर्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इससे खुश नहीं हुए.

  10. नमस्कार!

    अब तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  11. जिमी किमेल की टिप्पणी से मेलानिया ट्रंप हुईं नाराज़

  12. बिहार में जातिसूचक गाने को लेकर दो समूहों में झड़प-ग्राउंड रिपोर्ट

  13. ई-रुपया क्या होता है और ये कैसे काम करता है?-पैसा वसूल

  14. पाबंदियों के बीच पुतिन के क़रीबी उद्योगपति के लग्ज़री शिप ने क्रॉस किया होर्मुज़ स्ट्रेट, हैरी सेकुलिच

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक करीबी सहयोगी से जुड़े लग्ज़री शिप ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार किया है. जबकि यह अहम समुद्री रास्ता फ़िलहाल सभी देशों के लिए बंद बताया जा रहा है.

    इस लग्ज़री शिप का नाम नॉर्ड है, जो 465 फीट का है. इसे अरबपति अलेक्सी मोरदाशोव से जोड़ा जाता है. अलेक्सी पर कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं.

    अलेक्सी मोरदाशोव के पुतिन से करीबी रिश्ते हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर वो इस नाव के मालिक नहीं बताए गए हैं.

    लेकिन नॉर्ड के रिकॉर्ड दिखाते हैं कि 2022 में यह शिप अलेक्सी की पत्नी की कंपनी के नाम पर रजिस्टर हुआ था. नॉर्ड की कीमत 50 करोड़ डॉलर से ज़्यादा बताई जाती है.

    गौरतलब है कि सोमवार को ही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात की थी.

    अब्बास अराग़ची ने कहा कि युद्ध ने दिखाया है कि ईरान के "रूस जैसे बड़े दोस्त और सहयोगी" हैं. उन्होंने समर्थन के लिए क्रेमलिन का धन्यवाद भी किया.

  15. इसराइल: नेतन्याहू को सत्ता से हटाने के लिए दो धुर विरोधी नेताओं ने हाथ मिलाया

  16. पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान ख़ान को ले जाया गया अस्पताल

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को इस्लामाबाद के पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया और सुबह 4 बजे मेडिकल जांच के बाद वापस जेल भेज दिया गया.

    पूर्व पीएम इमरान ख़ान फ़िलहाल रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं.

    अस्पताल प्रशासन की तरफ़ से जारी जानकारी में कहा गया, "28 अप्रैल को इमरान ख़ान को पीआईएमएस लाया गया, जहां उनकी आंख में इंट्राविट्रियल इंजेक्शन का चौथा डोज़ दिया गया."

    पीआईएमएस प्रशासन के बयान में कहा गया कि इंजेक्शन देने से पहले आंखों के डॉक्टरों ने इमरान ख़ान की जांच की और उनकी हेल्थ को ठीक पाया.

    बयान के मुताबिक़, इमरान ख़ान की मंज़ूरी लेने के बाद सर्जनों ने ऑपरेशन थिएटर में सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उनकी आंख में चौथा इंजेक्शन लगाया.

    प्रशासन के अनुसार, अस्पताल में रहने के दौरान इमरान ख़ान की हालत स्थिर रही. बाद में उन्हें आगे की देखभाल और फ़ॉलो-अप से जुड़ी हिदायतों के साथ छुट्टी दे दी गई.

  17. ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ज़िंदा हैं या नहीं? अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया ये जवाब

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान की ताक़त उन लोगों के हाथ में हैं, जो 'कट्टरपंथी सोच' के हैं.

    फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने कहा, "धार्मिक सोच वाले कट्टरपंथी लोग सिर्फ़ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के अधिकारी ही नहीं हैं, बल्कि ईरान की राजनीति और उनके आसपास की परिषद में भी शामिल हैं."

    इस इंटरव्यू में रुबियो से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ज़िंदा हैं?

    इस पर मार्को रुबियो ने कहा, "हां, हमारे पास संकेत हैं कि वह ज़िंदा हैं लेकिन इस बात का पुख़्ता सबूत नहीं है. ईरान भी उनके ज़िंदा होने का दावा करता रहा है."

    गौरतलब है कि आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या के बाद सुप्रीम लीडर बने मोजतबा ख़ामेनेई का कोई वीडियो या ऑडियो जारी नहीं हुआ है, सिर्फ़ लिखित संदेश मीडिया में आए हैं.

  18. मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमय मौत, जांच जारी

  19. अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखा पत्र

    अरविंद केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता को एक चिट्ठी लिखी है.

    मनीष सिसोदिया ने चिट्ठी में कहा है कि आबकारी नीति मामले में कोई वकील उनकी तरफ़ से पेश नहीं होगा.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "मैंने दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में मेरी अंतरात्मा मुझे इस मामले की कार्यवाही में उनके समक्ष, आगे भाग लेने की अनुमति नहीं देती."

    "मेरे लिए यह किसी व्यक्ति विशेष का प्रश्न नहीं है, बल्कि उस भरोसे का प्रश्न है जिस पर न्याय व्यवस्था खड़ी होती है कि हर नागरिक को न्याय न केवल निष्पक्ष हो, बल्कि निष्पक्ष दिखाई भी दे."

    सिसोदिया ने लिखा, "मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि न्यायपालिका और संविधान पर मेरा विश्वास पूरी तरह अटूट है. लेकिन जब मन में गंभीर संदेह रह जाए, तो केवल औपचारिक भागीदारी मेरे लिए सही नहीं है. इसलिए मेरे पास सत्याग्रह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा."

    इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को चिट्ठी लिख कर कहा कि आबकारी मामले में सीबीआई की अपील याचिका पर वो ख़ुद या उनके वकील पेश नहीं होंगे.

  20. अफ़ग़ानिस्तान का आरोप- पाकिस्तानी हमले में 7 लोगों की मौत और 75 घायल हुए, योगिता लिमये और गैब्रिएला पोमेरे

    अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को हुए हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हुई और 75 से ज़्यादा लोग घायल हुए.

    अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान शासन के अधिकारियों का आरोप है कि ये हमले पाकिस्तान ने किए.

    तालिबान शासन के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फ़ित्रत ने दावा किया कि सोमवार दोपहर 2 बजे शुरू हुए पाकिस्तानी हमलों में मोर्टार और रॉकेट दाग़े गए.

    जबकि कुछ सूत्रों ने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि लड़ाकू विमान और ड्रोन भी इस्तेमाल किए गए.

    तालिबान के मुताबिक़, घायलों में यूनिवर्सिटी के 30 छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं.

    दूसरी तरफ़, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि यूनिवर्सिटी और रिहायशी इलाक़ों को निशाना बनाने की ख़बरें झूठी हैं.

    कुछ हफ़्ते पहले अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला हुआ था, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 269 लोगों की मौत हुई थी.