जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. सस्ते ड्रोन बने अरबों के निवेश के लिए ख़तरा, ईरान युद्ध के बीच खाड़ी देशों के लिए क्या है आगे का रास्ता?

  2. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली को दीजिए इजाज़त.

    कल हम बीबीसी लाइव पेज के ज़रिए दिन भर की बड़ी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर होंगे.

    फ़िलहाल, हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

  3. अमेरिका में रह रहे कासिम सुलेमानी के रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया, विदेश मंत्रालय ने ये बताया

    कासिम सुलेमानी

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, अमरीका ने 3 जनवरी 2020 को बगद़ाद हवाई अड्डे के पास ड्रोन से हमला कर ईरान के अल-क़ुद्स फ़ोर्स के प्रमुख क़ासिम सुलेमानी को मार डाला था (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि बीती रात ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के मारे गए मेजर जनरल कासिम सुनेमानी की भतीजी और उनकी बेटी को फ़ेडरल एजेंट्स ने हिरासत मेंलिया है.

    यह कार्रवाई विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस फ़ैसले के बाद की गई, जिसमें रूबियो ने दोनों के क़ानूनी तौर पर स्थायी निवासी (एलपीआर) के दर्जे को समाप्त कर दिया.

    विदेश विभाग के प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़, “कासिम सुलेमानी की भतीजी हामिदेह सुलेमानी अफशर और उनकी बेटी अब अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट की हिरासत में हैं. समाचार माध्यमों की ख़बरों और उनके अपने सोशल मीडिया कमेंट्स से यह पता चलता है कि सुलेमानी अफशर ईरान के तानाशाही और आतंकवादी शासन की मुखर समर्थक हैं.”

    इस प्रेस रिलीज़ में कहा गया, “अमेरिका में रहते हुए, उन्होंने ईरानी शासन के दुष्प्रचार को बढ़ावा दिया. मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों का जश्न मनाया. ईरान के नए सर्वोच्च नेता की प्रशंसा की. अमेरिका को 'महान शैतान' कहकर उसकी निंदा की और आईआरजीसी (जिसे एक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है) के प्रति अपना अटूट समर्थन ज़ाहिर किया.”

    मार्को रूबियो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने फ़ैसले की जानकारी दी

    विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि अफशर सुलेमानी ने लॉस एंजलिस में एक आलीशान जीवन शैली का आनंद लेते हुए ईरान के आतंकवादी शासन के लिए इस दुष्प्रचार को आगे बढ़ाया, जैसा कि उनके हाल ही में हटाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी लगातार पोस्ट से साबित होता है.

    हामिदेह सुलेमानी अफशर और उनकी बेटी के एलपीआर के दर्जे को समाप्त करने के अलावा, अफशर के पति के भी संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्री रूबियो ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व सचिव अली लारीजानी की बेटी, फ़ातिमा अर्देशियर लारीजानी और उनके पति सैयद कलंतर मोतमेदी के क़ानूनी दर्जे़ को भी समाप्त कर दिया था. अर्देशियर-लारीजानी और मोतमेदी दोनों अब अमेरिका में नहीं हैं और भविष्य में उनके प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका को ऐसे विदेशी नागरिकों का ठिकाना नहीं बनने देगा जो अमेरिका-विरोधी 'आतंकवादी शासनों' का समर्थन करते हैं.

  4. पाकिस्तान ने यूएई की 'जमा रकम' को लेकर चल रही ख़बरों पर क्या कहा?

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जमा रकम को लेकर चल रही ख़बरों को 'भ्रामक और निराधार' बताते हुए ख़ारिज कर दिया है.

    मंत्रालय ने कहा कि यह जमा रकम द्विपक्षीय व्यावसायिक समझौतों के तहत रखे गए थे, जो पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता के प्रति यूएई के मज़बूत समर्थन को दिखाते हैं. तय शर्तों के अनुसार, अब पाकिस्तान सरकार 'स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान' के ज़रिए मैच्योर हो चुकी राशि यूएई को लौटा रही है.

    बयान में कहा गया कि यह एक सामान्य वित्तीय प्रक्रिया है और इसे किसी अन्य तरह से पेश करना ग़लत और भ्रामक है. पाकिस्तान और यूएई के बीच लंबे समय से मज़बूत और भाईचारे के रिश्ते रहे हैं, जो व्यापार, निवेश, रक्षा और लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित हैं.

    मंत्रालय ने कहा कि यह रिश्ता समय के साथ और मज़बूत हुआ है और पाकिस्तान के लोग शेख ज़ायद बिन सुल्तान अल नाहयान की भूमिका को आज भी सम्मान के साथ याद करते हैं.

  5. मध्य प्रदेश के अनूपपुर में इमारत गिरने से एक की मौत, कई के दबे होने की आशंका, विष्णुकांत तिवारी, बीबीसी संवाददाता

    अनूपपुर में इमारत गिरने से हादसा

    इमेज स्रोत, Shailendra Vishwakarma

    इमेज कैप्शन, प्रशासन का कहना है कि मलबे से बाहर निकाले गए कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं

    मध्य प्रदेश के अनूपपुर ज़िले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ. अनूपपुर के कोतमा बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल लॉज की बहुमंजिला इमारत अचानक गिर गई.

    प्रशासन के मुताबिक़, हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. अब तक एक व्यक्ति का शव मलबे से निकला जा चुका है. लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई हैं.

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अनूपपुर ज़िले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में होटल का भवन ढहने की दुर्घटना दुखद है. एक नागरिक की मौत होना पीड़ादायक है. एनडीआरफ़ की टीम मौके़ के लिए रवाना हो चुकी है."

    मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में तीन लोगों को बाहर निकाले जाने की जानकारी दी है.

    अनूपपुर में इमारत गिरने से हादसा

    इमेज स्रोत, Shailendra Vishwakarma

    इमेज कैप्शन, मौक़े पर राहत और बचाव का काम जारी है

    प्रशासन के मुताबिक़, यह हादसा शाम क़रीब 5:30 बजे हुआ. घायलों और मृतकों को अस्पताल भेजा जा रहा है और घटनास्थल पर एंबुलेंस तैनात हैं.

    मौके़ पर एसडीआरफ़, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. क़रीब 100 लोगों की टीम मलबा हटाने का काम कर रही है. जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है.

    अनूपपुर के एसपी मोती उर रहमान ने बताया, “हमें शाम क़रीब 6 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली. एनडीआरएफ़, पुलिस और सीआईएसएफ की टीमें मौके़ पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.”

  6. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक यूएई और बहरीन पर कितने ड्रोन और मिसाइलें दाग़ी गईं?

    बहरीन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, बहरीन को लड़ाई के पहले दिन, 28 फ़रवरी को भी निशाना बनाया गया था (फ़ाइल फ़ोटो)

    बहरीन ने ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से इंटरसेप्ट किए गए हवाई हमलों का आंकड़ा जारी किया है.

    सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया है कि उसने ईरान की ओर से दाग़े गए 453 ड्रोन और 188 मिसाइलों को 'गिराया और नष्ट किया' है.

    वहीं यूएई के रक्षा मंत्रालय ने अपने रोज़ाना अपडेट में बताया कि 4 अप्रैल को 23 बैलिस्टिक मिसाइलें और 56 ड्रोन रोके गए.

    मंत्रालय के मुताबिक़, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल 498 बैलिस्टिक मिसाइलें, 23 क्रूज़ मिसाइलें और 2,141 ड्रोन को रोका जा चुका है.

    अधिकारियों ने बताया कि इस संघर्ष में अब तक यूएई में सशस्त्र बलों के दो सदस्य, एक ठेकेदार और 10 अन्य लोगों की मौत हुई है, जबकि 217 लोग घायल हुए हैं.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी, कहा- '48 घंटे का समय है, वरना क़हर बरपेगा'

    राष्ट्रपति ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को समझौता करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके पास 'समझौता करने या होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने' के लिए 48 घंटे का समय है, वरना 'क़हर बरपेगा'.

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "याद रखिए जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था. समय ख़त्म हो रहा है."

    उन्होंने आगे कहा, "उन पर क़हर टूटने में बस 48 घंटे बाक़ी हैं."

    27 मार्च को ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह अगले 10 दिनों के लिए ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर किसी भी तरह के हमले को रोक रहे हैं.

    इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर टैरिफ़ के फ़ायदों का ज़िक्र किया.

  8. 'धुरंधर 2 देखने के बाद से बेटा उदास है...' चौधरी असलम की पत्नी- इंटरव्यू

  9. बदबू का आपकी सेहत पर क्या असर पड़ता है?

  10. अमेरिकी एफ़-15ई के दूसरे क्रू सदस्य को गिरफ़्तार करने को लेकर ईरान ने क्या कहा?

    अमेरिकी वायुसेना का एक एफ़-15ई (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी वायुसेना का एक एफ़-15ई (फ़ाइल फ़ोटो)

    ईरान के दक्षिण में स्थित कोहगिलुयेह और बोयरअहमद प्रांत में आईआरजीसी की एक इकाई और प्रांत के गवर्नर ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिकी एफ़-15ई के दूसरे क्रू सदस्य को गिरफ़्तार किया गया है.

    गवर्नर ने यह भी ख़ारिज किया कि पहले पायलट को अमेरिका ने बचा लिया है. उन्होंने इसे 'दुश्मन की रणनीति' बताया.

    वहीं, ईरान से जुड़े कुछ सरकारी चैनलों ने लोगों से अपील की है कि वे पायलट को 'ज़िंदा पकड़ें' और इसके लिए इनाम देने की बात भी कही है.

    कुछ रिपोर्ट्स में इसके लिए क़रीब 66,000 डॉलर के इनाम का ज़िक्र किया गया है.

  11. समीर रिज़वी की तूफ़ानी पारी, दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

    समीर रिज़वी (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, समीर रिज़वी (फ़ाइल फ़ोटो)

    दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आठवें मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है.

    163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 18.1 ओवर में इसे हासिल कर लिया.

    जहां शुरुआत में दिल्ली ने दूसरे ओवर में ही अपने दो विकेट खो दिए थे, वहीं समीर रिज़वी ने अपनी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी से यह मैच आसानी से जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया.

    समीर रिज़वी ने 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली.

    वहीं मुंबई की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 51 रन बनाए.

    लगातार दूसरी जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

  12. बिहार के इस ज़िले में ज़हरीली शराब से 7 की मौत, कई की हालत गंभीर

    चंपारण क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिकिशोर राय

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, चंपारण क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिकिशोर राय

    बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले में ज़हरीली शराब मामले में मृतकों की संख्या बढ़ गई है.

    न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, शनिवार को इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या सात हो हई.

    अस्पताल में भर्ती 14 अन्य लोगों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है.

    पीटीआई ने जांच अधिकारियों के हवाले बताया, लाल किशोर राय और लड्डू साह की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई.

    डॉक्टरों के मुताबिक़, अस्पताल में भर्ती लोगों में से तीन मरीज़ों की हालत काफ़ी गंभीर है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है.

    इस मामले पर चंपारण क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिकिशोर राय ने मीडिया से बात की थी. तब उन्होंने अपने बयान में पांच लोगों की मौत का ज़िक्र किया था.

    उन्होंने कहा था, "लगभग 17-18 लोगों ने शराब का सेवन किया था. शराब कहां से आई, हम इसकी जांच कर रहे हैं. जो मुख्य अपराधी है उसकी गिरफ़्तारी हो चुकी है."

    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा. लेकिन साथ ही उनका यह भी कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शराब बनाने के दौरान कुछ गड़बड़ी हुई थी, जिसके कारण लोगों की मौत हुई है.

  13. ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के दावे पर अब्बास अराग़ची ने दी चेतावनी

    अब्बास अराग़ची (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अब्बास अराग़ची (फ़ाइल फ़ोटो)

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हुए कथित हमले पर प्रतिक्रिया दी है.

    उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया न्यूक्लियर प्लांट के पास हमलों को लेकर पश्चिमी देशों का आक्रोश याद है? अब इसराइल और अमेरिका हमारे बुशहर प्लांट पर चार बार हमला कर चुके हैं."

    अराग़ची ने चेतावनी दी, "रेडियोएक्टिव रिसाव का असर तेहरान नहीं, बल्कि गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (जीसीसी) के देशों की राजधानियों पर पड़ेगा."

    उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के पेट्रोकेमिकल ठिकानों पर हमले 'वास्तविक मंशा' को दिखाते हैं.

    हालांकि, अमेरिका और इसराइल ने अब तक इन हमलों में अपनी भूमिका की पुष्टि नहीं की है.

  14. ईरान में गिराए गए लड़ाकू विमान पर क्या कह रहा है अमेरिकी मीडिया

  15. जयपुर में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार, रोज़ अस्पताल पहुँच रहे मरीज़, मोहर सिंह मीणा, बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लिए जयपुर से

    जयपुर में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन

    इमेज स्रोत, Madan Yadav

    इमेज कैप्शन, बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लोग स्थानीय विधायक से इस मामले की शिकायत करते नज़र आए

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के सुशीलपुरा इलाक़े में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हुए हैं.

    बीते चार दिनों से मरीज़ों का लगातार अस्पताल पहुँचना जारी रहा. सरकारी डिस्पेंसरी युवाम -45 के प्रभारी डॉक्टर अनिल मेहता ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को फ़ोन पर बताया, "चार दिनों में 75 मरीज़ आ चुके हैं. इस समय भी कुछ मरीज़ इलाज कराने आए हैं."

    डॉक्टर मेहता ने बताया, "हर दिन 120 की ओपीडी में से डायरिया, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत से पीड़ित लगभग बीस लोग पहुँच रहे हैं."

    बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सुशीलपुरा के लोग दूषित पानी की शिकायत करते हुए स्थानीय विधायक को यही दूषित पानी पीने के लिए देते हैं.

    स्थानीय निवासी मदन यादव ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से फ़ोन पर बताया, "बीते सोमवार रात सड़क निर्माण के दौरान सीवर लाइन टूट गई थी और पानी की पाइपलाइन भी डैमेज होने से पानी दूषित हो गया."

    वह कहते हैं, "इसकी जानकारी लोगों को नहीं होने के कारण सुबह वही पानी पी लिया, जिससे कुछ लोग बीमार हो गए और डिस्पेंसरी से दवाई लेनी पड़ी."

    स्थानीय निवासी रतन लाल का कहना है, "श्याम नगर इलाक़े में बड़ी पाइपलाइन टूटने के कारण पानी के दबाव को छोटी लाइनों में डायवर्ट किया गया. जिससे सीवर का पानी सप्लाई में मिल गया और पीने के पानी की परेशानी बनी रही."

    जयपुर में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन

    इमेज स्रोत, Madan Yadav

    इमेज कैप्शन, स्थानीय लोगों के मुताबिक़, सोमवार को पाइपलाइट टूटी थी

    इस मामले में विधायक गोपाल शर्मा ने बीबीसी से फ़ोन पर बातचीत में बताया, "यह पुरानी और जर्जर पाइपलाइन थी. जो कांग्रेस सरकार के समय में डाली गई थी. सड़क निर्माण के दौरान यह डैमेज होने से पानी दूषित हो गया."

    उन्होंने आरोप लगाया कि सीवर लाइन 'उचित गहराई में नहीं डाली गई' थी, जिस कारण सड़क निर्माण के दौरान वह डैमेज हुई है.

    विधायक ने दावा करते हुए कहा, "अब पानी साफ़ आ रहा है लेकिन एहतियातन लीकेज की जाँच जारी है. एक अन्य जगह भी पाइप लाइन डैमेज मिली है. जिसे जल्द ठीक कर सड़क निर्माण पूरा किया जाएगा."

  16. पश्चिम बंगाल: एसआईआर विरोधी प्रदर्शनों को लेकर बढ़े तनाव में न्यायिक अधिकारियों का घेराव, 'मुख्य अभियुक्त' गिरफ़्तार

  17. ईरान से कच्चे तेल के कार्गो को चीन भेजने के दावे पर भारत सरकार ने क्या कहा?

    मुंबई के तट पर 'कैसल शिप्स' (सांकेतिक तस्वीर)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, मुंबई के तट पर 'कैसल शिप्स' (सांकेतिक तस्वीर)

    भारत ने शनिवार को कहा है कि ईरान से कच्चे तेल के आयात को लेकर कोई भुगतान संबंधी समस्या नहीं है और घरेलू रिफ़ाइनरियां दूसरे वैश्विक सप्लायर्स के साथ-साथ ईरान से भी तेल ख़रीद रही हैं.

    पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन रिपोर्ट्स को ख़ारिज किया, जिनमें कहा गया था कि ईरानी कच्चा तेल लेकर जा रहा एक टैंकर भारत की बजाय चीन की ओर मुड़ गया.

    गुजरात के वाडिनार से जुड़े दावों को 'तथ्यात्मक रूप से ग़लत' बताते हुए मंत्रालय ने कहा, "ईरान से कच्चे तेल के आयात में कोई भुगतान बाधा नहीं है."

    मंत्रालय के अनुसार, भारत 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात करता है और कंपनियों को व्यावसायिक ज़रूरतों के आधार पर कहीं से भी तेल ख़रीदने की पूरी आज़ादी है.

    उसने यह भी कहा कि मध्य पूर्व में आपूर्ति बाधित होने के बावजूद भारतीय रिफ़ाइनरियों ने अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली है, जिसमें ईरान से आयात भी शामिल है.

    मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वैश्विक तेल कारोबार में जहाज़ों का डेस्टिनेशन बदलना आम बात है. बिल ऑफ लोडिंग में दिए गए पोर्ट अक्सर संकेतात्मक होते हैं और यात्रा के दौरान बदले जा सकते हैं.

    मंत्रालय ने भरोसा दिलाया कि आने वाले महीनों के लिए भारत की कच्चे तेल की ज़रूरतें पूरी तरह सुरक्षित हैं.

    साथ ही बताया गया कि 'सी बर्ड' नाम का एक एलपीजी जहाज़, जिसमें क़रीब 44 टीएमटी (हज़ार मेट्रिक टन) ईरानी एलपीजी था, 2 अप्रैल को मंगलुरु पहुंचा और फिलहाल वहां कार्गो उतारा जा रहा है.

  18. इसराइल और अमेरिका ने न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हमला किया: ईरान, घोंचेह हबीबीज़ाद, बीबीसी फ़ारसी

    बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, जंग शुरू होने से पहले बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट की सैटेलाइट इमेज

    ईरान के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक़, मौजूदा युद्ध के दौरान बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के आसपास चौथी बार हमला किया गया है.

    संगठन ने कहा कि इस हमले में प्लांट की सुरक्षा में तैनात एक कर्मचारी की मौत हुई है और इसके लिए अमेरिका और इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया गया है. हालांकि अमेरिका और इसराइल ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है.

    बयान के मुताबिक़, शुरुआती जांच में पता चला है कि प्लांट के मुख्य हिस्सों को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा है और इसका संचालन प्रभावित नहीं हुआ है. लेकिन चेतावनी दी गई है कि यहां मौजूद रेडियोएक्टिव मटेरियल की वजह से अगर गंभीर नुक़सान होता है, तो बड़ा परमाणु हादसा हो सकता है.

    बुशहर ईरान का एकमात्र चालू न्यूक्लियर पावर प्लांट है, जिसे रूस की मदद से तैयार किया गया था.

    रूस ने पहले ही अपने कई कर्मचारियों को वहां से निकाल लिया है. रूसी सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम के प्रमुख एलेक्सी लिकाचेव ने हाल ही में कहा था कि अगले हफ़्ते क़रीब 200 लोगों को निकालने की अख़िरी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

    ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय विवाद का मुद्दा रहा है और इस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं.

    अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच मौजूदा युद्ध 28 फ़रवरी को शुरू हुआ था.

    ये भी पढ़ें:

  19. ईरान की जंग के कारण भारत में बोतलबंद पानी और बीयर क्यों हो सकते हैं महंगे?

  20. 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं', राघव चड्ढा का पार्टी के आरोपों पर जवाब

    राघव चड्ढा

    इमेज स्रोत, raghav_chadha/X

    इमेज कैप्शन, राघव चड्ढा ने पार्टी के आरोपों पर ख़ारिज किया है

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर जवाब दिया है.

    उन्होंने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा, "कल से मेरे ख़िलाफ़ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है. एक ही जैसी भाषा, एक जैसे आरोप. यह कोई इत्तिफ़ाक़ नहीं बल्कि एक कॉर्डिनेटेड अटैक है."

    राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुझ पर तीन आरोप लगाते हुए कहा कि हम इन्हीं तीन आरोपों की वजह से संसद में राघव चड्ढा को बोलने का मौक़ा नहीं देंगे.

    उन्होंने तीनों आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "पहला आरोप कि मैं विपक्ष के वॉकआउट के दौरान वहाँ बैठा रहता हूं, यह सरासर झूठ है. मैं चुनौती देता हूं कि ऐसा एक भी मौक़ा बताएं जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैंने उनका साथ न दिया हो. संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे हैं. आप फुटेज़ निकालकर दिखाएं."

    राघव का कहना है कि उनके ऊपर दूसरा आरोप यह लगाया गया कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की याचिका पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया.

    इसके जवाब में उन्होंने इसे 'सफ़ेद झूठ' बताते हुए कहा, "आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने इस प्रस्ताव पर साइन करने को नहीं कहा. न औपचारिक तौर पर, न अनौपचारिक तौर पर. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं. इनमें से 6-7 सांसदों ने ख़ुद इस प्रस्ताव पर साइन नहीं किए, तो इसमें मेरी क्या ग़लती."

    राघव के मुताबिक़ उन पर तीसरा आरोप पार्टी ने यह लगाया है कि वह डर गए हैं, इसलिए संसद में 'बेकार मुद्दे' उठाते हैं.

    इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं संसद में चीखने-चिल्लाने, गाली-गलौच करने, माइक तोड़ने नहीं गया, मैं वहां जनता के मुद्दे उठाने गया हूं. मैंने जीएसटी से इनकम टैक्स की बात की. पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा का मुद्दा उठाया."

    आख़िर में उन्होंने कहा कि जो लोग आज मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा, क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं."

    ये भी पढ़ें: