शत्रुघ्न सिन्हा बोले, 'ममता बनर्जी मेरी नेता, अभिषेक बनर्जी को लेकर ये कहा'
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और बागी गुट के बारे में बात की है.
सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं ममता दीदी के साथ था, ममता दीदी के साथ हूं और हमेशा ममता दीदी के साथ ही रहूंगा. न तो अभिषेक बनर्जी और न ही कोई और मेरा नेता है. मेरी नेता सिर्फ़ ममता बनर्जी हैं. यह एकता दिखाने और ममता बनर्जी के साथ खड़े होने का समय था, उन्हें छोड़ने का नहीं. ममता बनर्जी एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं."
उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी और पार्टी के दूसरे नेताओं में से कोई मेरा नेता नहीं है. ये सभी मेरे साथी रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा, "जो लोग भी दबाव या मजबूरी में कथित बागी गुट में गए हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे जो शिकायतों का पिटारा लेकर आए हैं, उसके लिए क्या यही घड़ी थी ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और दूसरे नेताओं के खिलाफ शिकायत करने की."
मुख्य सुधार:संबंधित ख़बर-अभिषेक बनर्जी पर अब ममता समर्थक भी उठाने लगे हैं गंभीर सवाल