बांग्लादेशः ट्विटर, स्काइप पर रोक हटी

प्रकाशित

बांग्लादेश सरकार ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर और स्काइप पर लगाई पाबंदी हटाने का ऐलान किया है.

सरकार ने सभी सोशल मीडिया वेबसाइटों और इंटरनेट आधारित संचार माध्यमों से भी प्रतिबंध हटा दिया है.

कुछ घंटे पहले ही सरकार ने ट्विटर, स्काइप और आईएमओ सेवाओं पर सुरक्षा कारणों से रोक लगा दी थी.

नवंबर में वाइबर और व्हाट्सऐप सहित दूसरी ऑनलाइन मैसेजिंग वेबसाइट्स पर लगाए गए प्रतिबंध भी वापस ले लिए गए हैं.

हाल ही में युद्ध अपराध में दो नेताओं को फांसी के बाद सुरक्षा कारणों से सोशल मीडिया पर पाबंदी का आदेश दिया गया था.

ख़बरों के मुताबिक़ सरकार को आशंका है कि विपक्ष सोशल मीडिया के ज़रिए प्रदर्शनकारियों को गोलबंद कर सकता है.

इससे पहले लोकप्रिय वेबसाइट फेसबुक पर भी पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन फिर व्यापारियों ने शिकायत की कि इससे उनके कारोबार पर असर पड़ेगा.

इसके बाद ये पाबंदी हटा ली गई थी.

बांग्लादेश में नवंबर में विपक्ष के दो नेताओं को युद्ध अपराध के अभियोग में फाँसी दे दी गई.

सलाहुद्दीन क़ादिर चौधरी और अली अहसान मोहम्मद मुजाहिद पर 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए स्वतंत्रता युद्ध के दौरान युद्ध अपराध का आरोप था.

अदालत ने इन दोनों को जनसंहार और बलात्कार का दोषी क़रार दिया गया था.

बांग्लादेश में अदालत के इन फ़ैसलों के बाद कई बार विरोध प्रदर्शन हुए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>