'मानवता के ख़िलाफ़ आईएस ने छेड़ा तीसरा विश्व युद्ध'

प्रकाशित

पेरिस में हुए हमलों के सिलसिले में जॉर्डन के शाह अब्दुल्लाह ने चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट की कड़ी निंदा की है.

उन्होंने कहा कि आईएस के चरमपंथी इंसानियत के ख़िलाफ़ तीसरा विश्व युद्ध छेड़े हुए हैं.

उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय तेज़ी से क़दम उठाए.

कोसोवो के दौरे पर शाह अब्दुल्ला ने कहा कि आईएस ने पिछले दो साल में एक लाख से ज़्यादा मुसलमानों को मारा है और इससे टकराव के कारण 'इस्लाम के भीतर एक युद्ध' जारी है.

मुस्लिम बहुल जॉर्डन भी अमरीका के नेतृत्व में उस गठबंधन का हिस्सा है जो आईएस के ख़िलाफ़ हवाई हमले कर रहा है.

सीरिया में 2011 में गृह युद्ध शुरू होने के बाद से लाखों सीरियाई शरणार्थी जॉर्डन में रह रहे हैं.

इस्लामिक स्टेट ने सीरिया और इराक़ के एक बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा कर रखा है
इमेज कैप्शन, इस्लामिक स्टेट ने सीरिया और इराक़ के एक बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा कर रखा है

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>