एयरशो हादसे में मृतकों की तादाद 11 हुई

शोरहैम विमान दुर्घटना
प्रकाशित

दक्षिणी इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स इलाक़े में एयर शो के दौरान हुई एक विमान दुर्घटना में मरने वालों की तादाद 11 हो गई है.

पुलिस का कहना है कि शनिवार को एयर शो के दौरान वेस्ट ससेक्स की मुख्य सड़क पर एक विंटेज जेट ट्रैफ़िक के बीच में अचानक गिर गया जिससे यह दुर्घटना हुई.

शोरहैम विमान दुर्घटना

पुलिस के मुताबिक़ मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है और फिलहाल पुलिस की जांच जारी है.

इंग्लैंड की विमानन नियामक, नागरिक विमानन प्राधिकरण (सीएए) का कहना है कि यह दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी ताकि मौजूदा सुरक्षा ज़रूरतों में सुधार लाया जा सके.

पायलट की हालत गंभीर

शोरहैम विमान दुर्घटना

इस हादसे में वर्दिंग यूनाइटेड फ़ुटबॉल क्लब के 23 साल के फ़ुटबॉलर मैथ्यू ग्रिमस्टोन और जैकब शिल्ट भी मारे गए हैं.

वर्दिंग यूनाइटेड ने एक बयान में कहा है कि ग्रिमस्टोन उनके पहले टीम गोलकीपर और बेहतरीन संभावनाओं वाले खिलाड़ी थे.

जैकब शिल्ट

ससेक्स पुलिस का कहना है कि एयरफील्ड पर कोई भी घायल नहीं हुआ लेकिन पायलट की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है जिन्हें विमान के जलते मलबे से निकाला गया.

सोमवार को भी विमान के मलबे से शव निकालने का सिलसिला जारी रह सकता है और संभव है कि कुछ और शव भी मिलें.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>