सीरिया: बाज़ार में गिरा लड़ाकू विमान

syria ariha
प्रकाशित

सीरियाई सरकार का एक लड़ाकू विमान पश्चिमोत्तर शहर अरिहा के एक बाज़ार में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.

ब्रिटेन स्थित संस्था 'सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स' के मुताबिक़ इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं.

संस्था के मुताबिक़ ये हादसा उस वक़्त हुआ जब विमान बमबारी कर रहा था.

तुर्की की सीमा के नज़दीक स्थित अरिहा शहर इंदलिब प्रान्त के उन आख़िरी चंद शहरों में से एक था जहां सरकार की मज़बूत पकड़ थी लेकिन मई में विद्रोहियों ने इस पर क़ब्ज़ा कर लिया था.

syria ariha 2

सरकारी मीडिया ने कहा है कि दुर्घटना ख़राब मौसम और धुंध की वजह से हुई है.

लेकिन अल-क़ायदा से जुड़े अल-नुसरा फ्रंट संगठन ने दावा किया है कि विमान को उन्होंने मार गिराया है.

अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में इंदलिब प्रान्त में एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 35 सैनिक मारे गए थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक क</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>रें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>