लीबिया: शरणार्थियों से भरी नाव पलटी, 25 की मौत

फ़ाइल फोटो
प्रकाशित

लीबिया में भूमध्यसागर में शरणार्थियों को लेकर जा रही एक नाव के पलट जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

इटली के तटरक्षक और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि नाव में सवार चार सौ लोग बचा लिए गए हैं और अब तक 25 शवों को निकाला जा चुका है. नाव में क़रीब 600 लोग सवार थे.

आयरिश नेवी ने बीबीसी को बताया कि उनकी एक नाव बचाव अभियान में जुटी हुई है और कहा है कि इस हादसे में 'कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.'

2015 में भूमध्यसागर पार कर यूरोप पहुँचने की कोशिश में 2,000 से अधिक शरणार्थियों की जानें गई हैं.

बुधवार को बचाव अभियान में चार नौकाएं और तीन हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं.

शरणार्थियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन के एक प्रवक्ता ने कहा कि लगभग 100 शरणार्थियों को समुद्र से निकाल लिया गया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>