आईएस से दुर्लभ पक्षी के अस्तित्व को ख़तरा

प्रकाशित

सीरिया के पल्माइरा शहर पर आईएस का नियंत्रण के बाद पक्षी विज्ञानियों ने वहां एक दुर्लभ पक्षी के विलुप्त होने की आशंका जताई है.

ये दुर्लभ पक्षी है उत्तरी बाल्ड आईबिस, जो काले रंग का होता है और उसकी एक बड़ी सी चोंच होती है.

आईएस ने पिछले गुरुवार को सीरिया के ऐतिहासिक पल्माइरा शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया था.

सीरिया की सरकार ने उत्तरी बाल्ड आईबिस का 2002 में तब संरक्षण शुरू किया जब पल्माइरा के नजदीक ही इनका एक प्रजनन स्थल मिला था.

पल्माइरा में रखे तीन पक्षी पिछले हफ़्ते उस वक़्त उड़ गए जब उनकी निगरानी के लिए तैनात गार्ड आईएस के डर से वहां से भाग गए.

इसके बाद से इन पक्षियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

उधर, सीरियाई अधिकारियों ने इसी प्रजाति के चौथे पक्षी के बारे में जानकारी देने वाले को एक हजार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक पन्ने</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>