आईएस ने पल्माइरा के संग्रहालय पर ताला जड़ा

प्रकाशित

इराक़ी अधिकारियों ने कहा है कि चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया में ऐतिहासिक शहर पल्माइरा के संग्रहालय को बंद कर दिया है और उसके दरवाज़े के बाहर अपने गार्ड तैनात कर दिए हैं.

प्राचीन वस्तुओं से जुड़े मामलों के प्रमुख मामून अब्दुलकरीम ने कहा कि आईएस ने प्लास्टर से बनी कुछ नई मूर्तियों को नष्ट कर दिया है.

साथ ही उन्होंने संग्राहलय के सामने स्थित एक क़िले के ऊपर अपना झंडा भी फहरा दिया है.

हालांकि उन्होंने कहा कि संग्रहालय में मौजूद अधिकतर प्राचीन वस्तुओं को पहले ही सीरिया की राजधानी दमिश्क भेजा जा चुका है, लेकिन कुछ अभी भी संग्राहलय में मौजूद हैं.

आईएस इससे पहले भी कई प्राचीन धरोहरों को नष्ट कर चुका है.

'झूठी मूर्तियां'

आईएस के अनुसार 'झूठी मूर्तियों' के ख़िलाफ़ यह उसकी जंग है. पल्माइरा के नज़दीक विश्व विरासत स्थल पर आईएस के कब्ज़े के बाद से यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गया है.

मामून अब्दुल करीम ने बताया, ''संग्रहालय में तराशे हुए बड़े-बड़े पत्थर हैं जिनका वज़न तीन से चार टन है. हम उन्हें वहां से नहीं हटा पाएं हैं. वही मेरे लिए फिलहाल चिंता का विषय है.''

आईएस ने इराक में कई धरोहरों को नष्ट किया है जिसमें प्राचीन निमरूद शहर भी शामिल है.

साथ ही उसने मोसुल की लाइब्रेरी में भी आग लगा दी जिसमें क़रीब आठ हज़ार प्राचीन पांडुलिपियां रखी गई थीं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर सकते हैं</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>