कैमरन के मंत्रिमंडल में महिलाओं को जगह

cameroon ministers
प्रकाशित

ब्रिटेन में हाल ही में हुए चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने नए मंत्रिमंडल में महिलाओं को महत्व दिया है.

एशियाई मूल के सांसद मंत्रिमंडल में

भारतीय मूल की प्रीति पटेल को कैमरन ने रोज़गार विभाग दिया है.

प्रीति पटेल के अलावा पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद को संस्कृति मंत्रालय से व्यापार मंत्रालय भेजा गया है.

cameroon ministers

महिलाओं में एंबर रुड,एना सोब्री को शामिल किया गया है.

cameron ministers

बैरोनेस स्टोवेल हाउस ऑफ लॉर्ड्स की नेता बनी रहेंगी वहीं उन्हें लॉर्ड प्रिवी सील का भी पदभार दिया गया है.

थैरेसा विलियर्स नॉर्दन आयरलैंड की सचिव पद पर बनी रहेंगी.

स्कॉटलैंड से अकेले कंज़र्वेटिव सांसद डेविड मन्डेल को स्कॉटलैंड का सचिव बनाया गया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>