इसराइल: नस्ली भेदभाव के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

israel ethiopia protest
प्रकाशित

इसराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतान्याहू ने तेल अवीव में एक प्रदर्शन के दौरान इथियोपियाई मूल के एक सैनिक की पिटाई पर गहरा दुख जताया है.

वहीं राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन का कहना है कि इस घटना ने देश के भीतर चल रहे असंतोष को उजागर किया है.

रविवार की रात इसराइल के तेल अवीव में इथियोपियाई मूल के यहूदियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्जनों पुलिसकर्मी और प्रदर्शकारी घायल हुए हैं.

भेदभाव के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे हज़ारों इथियोपियाई मूल के इसराइली यहूदी नगरपालिका परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे.

जब प्रदर्शनकारियों ने बोतलें और ईंटें फेंकना शुरू किया तब पुलिस ने आंसू गैस और अचेत करने के लिए गोले छोड़े.

इस झड़प में 46 पुलिसकर्मी और 7 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं और दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया है.

israel ethiopia protest

क्या है तनाव की वजह?

पिछले हफ्ते एक वीडियो सामने आया था जिसमें दो पुलिसकर्मी इथियोपियाई मूल के इसराइली सैनिक की पिटाई कर रहे थे. इसके बाद ही तनाव की शुरुआत हुई.

israel ethiopia protest3

मामले की जांच जारी है और दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

इसराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने कहा, "इस समुदाय के लोगों के मन में भेदभाव और नस्लभेद की पीड़ा है जिस पर अब तक कुछ किया नहीं गया है."

क्या है शिकायत?

israel ethiopia protest 4

इसराइल में इथियोपियाई मूल के यहूदी लोग अपने साथ भेदभाव का आरोप लगाते हैं.

भेदभाव के ख़िलाफ़ साल 2012 में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद इन लोगों की शिकायत थी कि इसराइली मकान मालिक इन्हें किराए पर मकान नहीं दे रहे हैं.

israel ethiopia protest

यह समुदाय आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ भी है और शिक्षा के क्षेत्र में भी समान अवसर नहीं मिलने की शिकायत करता है.

इसराइल में करीब 1 लाख 35 हज़ार इथियोपियाई यहूदी हैं. इन्हें 1980 और 90 के दशक में सूखे और गृहयुद्ध की वजह से इथियोपिया से एक खुफिया मिशन के तहत हवाई रास्ते से इसराइल लाया गया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>