अफ़ग़ानिस्तानः बम धमाके में 33 की मौत

अफगानिस्तान बम धमाका
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद में हुए एक आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 33 लोग मारे गए हैं और क़रीब 100 लोग घायल हुए हैं.

इलाके के पुलिस चीफ का कहना है कि यह धमाका भीड़-भाड़ वाले न्यू क़ाबुल नाम के बैंक के बाहर हुआ, जहां सरकारी कर्मचारी और सेना के अधिकारी अपनी तनख्वाह निकालने गए थे.

जलालाबाद धमाका

अभी तक किसी भी गुट ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है इसमें हाथ होने से इंकार किया है और इसे निंदनीय कहा है.

अफगानिस्तान राष्ट्रपति <link type="page"><caption> अशरफ़ ग़नी</caption><url href="https://twitter.com/ashrafghani/status/589325701209268224" platform="highweb"/></link> ने भी ङस हमले की निंदा की है. उन्होंने इस हमले को कायरता और घिनौना आतंकवादी हमला कहा है.

बाइक का इस्तेमाल

अफगानिस्तान ने बम धमाका

अधिकारियों के अनुसार बम धमाके करने वाला बाइक पर सवार था.

प्रत्यक्षदर्शी जावेद के अनुसार "मैंने कई लोगों को देखा, मृतकों के शव और घायल लोग ज़मीन पर पड़े थे. एम्बूलेंस देर में आई और काफ़ी लोग ज़ख्मों के कारण मारे गए."

अफगानिस्तान ने बम धमाका

धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस का कहना है कि उन्हें धमाके की जगह के पास एक अन्य बमभी मिला है जिसे नष्ट कर दिया गया है.

साथ ही नानगहर प्रांत के एक अन्य इलाके में एक अन्य बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत और चार अन्य घायल हो गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>