औरतों के लिए चुनावचिन्ह -फ्राइंगपैन !

बांगलादेश
प्रकाशित

बांग्लादेश में स्थानीय चुनाव लड़ रहीं महिला उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग में एक औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है.

उनका कहना है कि उन्हें चुनावी अभियान के लिए ऐसे चुनाव चिन्ह दिए गए जो अपमानजनक हैं.

फ्राइंग पैन और प्रेशर कुकर !

बांगलादेश

चुनाव चिन्हों के लिए उपलब्ध तस्वीरों में एक वेनिटी बैग, फ्राइंग पैन, प्रेशर कुकर और टिशू पेपर के डिब्बे की तस्वीरें उपलब्ध थीं.

एक महिला उम्मीदवार ने कहा कि इससे बांग्लादेश में प्रचलित पुरुष सत्तात्मक मानसिकता का पता चलता है जहां महिलाओं को घर तक ही सीमित रखा जाता है.

पुरुष उम्मीदवारों को लैपटॉप, क्रिकेट बैट, साइकिल और टेलिस्कोप की तस्वीरें चुनाव प्रतीक के तौर पर उपलब्ध कराई गईं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>