दक्षिण अफ्रीका: संसद में हुआ जमकर हंगामा

राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा
प्रकाशित

दक्षिण अफ्रीका की संसद में राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा के राष्ट्र के नाम सालाना संबोधन के दौरान काफी हंगामा हुआ है.

विपक्षी इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स पार्टी के सदस्यों ने इतना हंगामा किया कि पुलिस को बुलाकर उन्हें सदन से बाहर निकालना पड़ा.

दक्षिण अफ्रीका की संसद

राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा पर सरकारी धन से अपने निजी आवास को बेहतर बनाने का आरोप है. इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स पार्टी चाहती है कि राष्ट्रपति ज़ूमा उस धन का वापस भुगतान करें.

घटनास्थल पर मौजूद बीबीसी संवाददाता एंड्र्यू हार्डिंग का कहना है कि विपक्ष के सांसदों का आरोप है कि राष्ट्रपति ने उन्हें धमकाने के लिए बल प्रयोग किया.

दक्षिण अफ्रीका की संसद

लेकिन राष्ट्रपति ज़ूमा ने इन आरोपों से इनकार किया है.

राष्ट्रपति ज़ूमा की पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस देश में काफी लोकप्रिय है. ज़ूमा बीते साल हुए चुनावों में भारी मतों से दोबारा राष्ट्रपति चुने गए थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>