ग्रीस: लेनदारों को रिझाने की कोशिश

ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस त्सीपरास
प्रकाशित

ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस त्सीपरास का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ग्रीस की कर्ज़ अदायगी पर लेनदारों के साथ एक समझौते पर पहुंचा जा सकता है.

त्सीपरास ने ब्लूमबर्ग न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि वो कभी भी एकतरफ़ा कार्रवाई नहीं करना चाहते.

जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल

जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने ये कहते हुए ग्रीस के कर्ज़ को माफ़ करने से इंकार कर दिया कि ऋणदाता और बैंक पहले ही पर्याप्त रियायत दे चुके हैं.

त्सीपरास की सीरिज़ा पार्टी ने ग्रीस में पिछले सप्ताह हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी और वादा किया था कि वह आधा ऋण माफ़ करवा लेंगे.

उनके वित्त मंत्री ने ग्रीस के कर्ज़ की निगरानी करने वाले तीन वैश्विक संस्थाओं के समूह 'ट्रोइका' के साथ काम करने और कर्ज़ की शर्तों पर फिर से बात करने से इंकार कर दिया था.

'ट्रोइका' ने ग्रीस की पिछली सरकार को 270 अरब डॉलर कर्ज़ देने पर सहमति जताई थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)