नाइजीरिया: आत्मघाती हमले में 19 की मौत

nigeria, bomb, attack, boko haram
प्रकाशित

नाइजीरिया की पुलिस का कहना है कि देश के पूर्वोत्तर इलाक़े के मैदुगुरी में एक आत्मघाती हमले में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं.

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक़ 10 साल की एक लड़की के शरीर पर बम लगाया गया था.

बोर्नो राज्य की राजधानी के व्यस्त मंडे मार्केट में हुआ यह हमला करीब दोपहर 12:40 बजे हुआ.

इस बाज़ार को पिछले साल भी महिला हमलावरों द्वारा एक हफ़्ते में दो बार बम हमलों का निशाना बनाया गया था.

बोको हराम पर शक

nigeria, bomb, attack, boko haram

हमले की अभी किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यहां के इस्लामिक संगठन बोको हराम पर इसका शक जताया जा रहा है.

इससे पहले भी उत्तर पूर्वी नाइजीरिया और मैदुगुरी में बोको हराम इस प्रकार के हमले करवाता रहा है.

पिछले हफ़्ते ही बोको हराम के बागा शहर और आस-पास के इलाकों पर कब्जे के बाद यहां से हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए थे.

इसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की भी आशंका है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>