'आईसीसी से किनारा कर लेना चाहिए'

योवेरी मुसेवेनी
प्रकाशित

युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने अफ्रीका के सभी देशों से कहा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत (आईसीसी) से किनारा कर लेना चाहिए.

मुसेवेनी का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत अफ्रीका को दबाने का ज़रिया बन गई है.

उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत दरअसल एक पश्चिमी अदालत है और वे अफ्रीकी संघ की अगली बैठक में इससे सामूहिक इस्तीफ़े के बारे में एक प्रस्ताव लाएंगे.

डेनियल रुटो का मामला

उप राष्ट्रपति डेनियल रुटो
इमेज कैप्शन, उप राष्ट्रपति डेनियल रुटो

मुसेवेनी ने ये बात तब कही है जब अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत में अभियोजकों ने केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा के ख़िलाफ़ मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोप वापस ले लिए हैं लेकिन उप राष्ट्रपति डेनियल रुटो के ख़िलाफ़ मामला जारी रखा है.

मुसेवेनी का ये भी कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत को अफ्रीका के निर्वाचित नेताओं या उनके सहायकों के ख़िलाफ़ आरोप नहीं लगाने चाहिए.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>