यमन के पास नौका डूबने से 70 मरे

प्रकाशित

यमन में अधिकारियों का कहना है कि देश के पश्चिमी तट पर एक नौका डूब जाने से 70 लोग मारे गए हैं.

इस नाव में बैठे अधिकतर लोग इथियोपिया के थे जो अपने देश से निकल कर यूरोपीय देशों की तरफ जा रहे थे.

नाव के डूबने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है.

हर साल लाल सागर में हॉर्न ऑफ अफ्रीका और यमन के बीच हज़ारों लोग खतरनाक यात्राएं करते हैं और ऐसी घटनाएं होती हैं.

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पिछले 12 महीनों में कम से कम 200 लोगों की मौत ऐसी घटनाओं में हो चुकी है.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)