नाइजीरिया में धमाका, 25 की मौत

प्रकाशित

नाइजीरिया के एडमावा राज्य में हुए धमाके में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की ख़बरें हैं.

मारे गए लोगों में से पांच सैनिक बताए जा रहे हैं. ऐसी रिपोर्टें आ रही है कि सड़क किनारे बम रखा गया था. ये धमाका मुबी शहर के नजदीक हुआ.

ये वही शहर है जिसे इस महीने की शुरुआत में सरकार ने चरमपंथी संगठन बोको हराम के कब्ज़े से दोबारा छुड़वाया था.

हाल के दिनों में बोको हराम ने कई बड़े हमले किए है जिसमें उत्तरी पश्चिमी शहर मैइदुगरी में दो आत्मघाती बम हमले शामिल हैं.

ये हमले दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने किए थे जिसमें 78 लोगों की मौत हो गई थी.

अमरीका और पश्चिमी देशों ने बोको हराम को एक चरमपंथी समूह घोषित किया हुआ है.

अप्रैल के महीने में इस गुट ने 200 से ज्यादा स्कूली छात्रों को अगवा कर लिया था, जिसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध भी हुआ था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>