32 बच्चों का बाप, 50 का मंसूबा

    • Author, न्यूज़ फ़्रॉम एल्सवेयर
    • पदनाम, बीबीसी मॉनिटरिंग
  • प्रकाशित

तुर्की के एक शख़्स की ख़्वाहिश है कि वह 50 बच्चे पैदा करें. अपनी चार बीवियों से 32 बच्चे वह पहले ही पैदा कर चुके हैं.

'<link type="page"><caption> हुर्रियत डेली न्यूज़</caption><url href="http://www.hurriyetdailynews.com/turkish-man-welcomes-32nd-child-as-four-wives-await-social-aid.aspx?PageID=238&NID=73666&NewsCatID=341" platform="highweb"/></link>' वेबसाइट के अनुसार तुर्की में बहुविवाह ग़ैर-क़ानूनी है. इसके बावजूद हालित तकीन ने 1982 में पहली आधिकारिक शादी के बाद अनाधिकारिक तौर पर तीन और शादियां कीं.

54 साल के तकीन तुर्की के दक्षिणी प्रांत हताय में रहते हैं. उनकी पहली बीवी ने हाल ही में एक लड़के को जन्म दिया, जिसका नाम अहमत रखा गया है.

रिंग

उनका कहना है, "आज मेरे 32 बच्चे हैं और उनमें से 12 लड़के हैं. मैं उन सबको प्यार करता हूं. अगर मेरे स्वास्थ्य ने मेरा साथ दिया और ख़ुदा की मर्ज़ी रही तो मैं इस तादाद को 50 तक ले जाना चाहूंगा."

उनकी सभी बीवियां अलग-अलग घरों में रहती है. उनका कहना है,"हम सबका एक घर में रहना संभव नहीं."

लेकिन वह आश्वस्त करते हुए कहते हैं कि उनके परिवार में हर कोई अच्छे से मिल-जुलकर रहता है.

'हुर्रियत डेली न्यूज़' के अनुसार ग़ैर-क़ानूनी होने के बावजूद 2013 में तुर्की के संसद की ओर से कराए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि देश में तीन लाख 72 हज़ार लोगों ने एक से ज़्यादा शादियां की हैं.

तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति रेकेप तैय्यब एर्दोगान जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने कई बार आम नागरिकों से तीन बच्चे पैदा करने की अपील की थी ताकि देश मज़बूत बने.

<bold>(बीबीसी न्यूज़ फ़्रॉम एल्सवेयर दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. बीबीसी न्यूज़ फ़्रॉम एल्सवेयर की ख़बरें पढ़ने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/blogs/news_from_elsewhere/ " platform="highweb"/></link> करें. बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>