अमरीकी स्कूल में गोलीबारी, दो की मौत

प्रकाशित

अमरीका के वॉशिंगटन राज्य में एक छात्र ने स्कूल की कैंटीन में गोलियां चलाकर पहले एक बच्चे को मारा और फिर ख़ुद को गोली मार ली है.

इस घटना में दो लड़के और दो लड़कियां घायल हुई हैं. और इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

मैरिसविले पिलचक हाई स्कूल में हुई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जेलेन फ्रायबर्ग ने चुपचाप अपने दोस्तों को गोली मारी और फिर खुद को मारा.

पुलिस कमांडर रॉब लैमोरेक्स का कहना था, "हम इस समय दो लोगों के मरने की पुष्टि कर सकते हैं. गोली चलाने वाला मारा गया है और एक और अन्य व्यक्ति मारा गया है. वो स्टाफ है या छात्र हम पुष्टि नहीं कर सकते. फिलहाल पूरे स्कूल की तलाशी चल रही है."

संघीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में जो हथियार इस्तेमाल किया गया, उसे कानूनी तरीके से ख़रीदा गया था.

जिन छात्रों ने इस घटना को होते हुए देखा, उन्हें कई घंटे तक स्कूल में रखा गया और जांचकर्ताओं ने उनसे पूछताछ की.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>