'यौन शोषण' के शिकार बच्चे छुड़ाए गए

बाल शोषण
प्रकाशित

मेक्सिको में पुलिस ने दावा किया है कि उसने एक अनाथालय से 450 से ज़्यादा बच्चों को छुड़ाया है.

पुलिस के अनुसार इन बच्चों का कथित तौर पर यौन शोषण किया गया और उन्हें भीख मांगने पर मजबूर किया गया था.

मामला मिचोआख़ान राज्य के ज़मोरा इलाक़े का है.

हाउस ऑफ़ द बिग फ़ैमिली नाम के अनाथालय के मालिक और आठ कर्मचारियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

ख़राब हालात

कहा जा रहा है कि पीड़ितों को क़ैद में रखा गया था, उनका यौन और मानसिक शोषण हुआ और उन्हें ऐसा भोजन दिया जाता था जो इंसान के खाने लायक़ नहीं होता.

सरकार ने कहा है कि इस अनाथालय में 278 लड़के, 174 लड़कियां और तीन साल से कम उम्र के छह बच्चे रहते थे.

इनके अलावा इस संस्था से 40 साल की उम्र तक के 138 वयस्कों को भी छुड़ाया गया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>