यमन में हमले में ईरानी राजनयिक की मौत

यमन
इमेज कैप्शन, ईरान के एक टीवी चैनल के अनुसार ईरानी राजनायिक को सीने और पेट में गोली लगी थी.
प्रकाशित

<link type="page"><caption> यमन की राजधानी सना में</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/08/130806_yemen_us_aa.shtml" platform="highweb"/></link> एक ईरानी राजनयिक की एक हमले में गोली लगने से मौत हो गई है, स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.

राजनायिक अली असग़र अस्सादी को ईरान के राजदूत के आवास से निकलते हुए गोली मारी गई. अली असग़र असादी को अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उनकी मौत हो गई.

ईरान के एक टीवी चैनल के अनुसार उन्हें सीने और पेट में गोली लगी थी.

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया," अज्ञात हमलावरों ने ईरानी राजदूत के घर से निकल रहे ईरानी राजनायिक पर एक वैन में से तीन बार गोली चलाई.

यमन में बीते कुछ महीनों में विदेशियों पर हमलों में बढ़ोतरी हुई है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>