विदेशी दौरों में मनमोहन और वाजपेयी से आगे हैं मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रकाशित

दिल्ली से छपने वाले अख़बारों ने गुरुवार के अंक में मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद नए मंत्रियों के पदभार संभालने और मुलाकातों को पहले पन्ने पर जगह दी है.

फुटबॉलर लियोनेल मेसी को टैक्स चोरी मामले में मिली सज़ा और दक्षिण अफ़्रीकी एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को सुनाई गई छह साल की सज़ा भी अख़बारों की सुर्खियां बनी हैं.

सभी अख़बारों ने दिल्ली सरकार का एक पन्ने का विज्ञापन भी छापा है. इसमें केंद्र सरकार पर काम न करने देने का आरोप लगाया गया है.

 आम आदमी पार्टी का विज्ञापन

<link type="page"><caption> 'अमर उजाला'</caption><url href="http://epaper.amarujala.com/?format=img" platform="highweb"/></link>, 'दैनिक जागरण' के साथ-साथ हिंदी-अंग्रेज़ी के अन्य अख़बारों ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का विज्ञापन छापा है. इसमें सरकार ने केंद्र सरकार पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है.

दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया है केंद्र सरकार ने बिना उससे पूछे दिल्ली से महत्वपूर्ण विभागों में काम कर रहे अधिकारियों का दिल्ली से बाहर तबादला कर दिया.

विज्ञापन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि यदि सरकार उन्हें अफसर नहीं देगी तो वे जनता के बीच से एक्सपर्ट ला कर उन्हें काम पर लगाएंगे.

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

अंग्रेज़ी अख़बार <link type="page"><caption> 'द हिंदुस्तान टाइम्स'</caption><url href="http://paper.hindustantimes.com/epaper/viewer.aspx" platform="highweb"/></link> के मुताबिक केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में उस अपील को वापस ले लिया है जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे को बनाए रखने की बात कही गई थी. ये अपील कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में दायर की गई थी.

ख़बर के मुताबिक़ यदि विश्वविद्यालय से अल्पसंख्यक दर्जा छीन लिया जाता है तो उसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए सीटें आरक्षित करनी पड़ेंगी.

मोदी के दो साल

इस अख़बार की एक अन्य ख़बर के मुताबिक़ देश के पिछले दो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी बाजपेयी की तुलना में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिक विदेशी दौरे किए हैं.

ख़बर के मुताबिक़ पहले दो साल में अटल बिहारी बाजपेयी ने आठ और मनमोहन सिंह ने 14 विदेशी दौरे किए थे. वहीं मोदी ने अब तक 38 (अफ्रीका के चार देशों के दौरे को मिला कर) विदेशी दौरे किए हैं.

<link type="page"><caption> 'द इंडियन एक्सप्रेस'</caption><url href="http://epaper.indianexpress.com/864687/Indian-Express/July-07,-2016#page/11/2" platform="highweb"/></link> की एक ख़बर के मुताबिक़ राजस्थान के कुछ लोगों ने दिल्ली में अपने ज़िंदा होने की बात साबित करने के लिए धरना दिया. इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी रुकी हुई पेंशन फिर शुरू कर दी है. एक गांव के आठ लोगों की पेंशन उन्हें मृत मानकर रोक दी गई थी.

फ्रीडम 251
इमेज कैप्शन, इसी साल फरवरी में रिंगिंग बेल्स ने फ्रीडम 251 नाम का सस्ता फोन लांच किया था

'बिज़नेस स्टैंडर्ड' में छपी एक ख़बर के मुताबिक़ 251 रुपए में स्मार्टफ़ोन का वादा कर विवादों में फंसी कंपनी <link type="page"><caption> रिंगिंग बेल्स</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/06/160629_cheap_smartphone_india_tk" platform="highweb"/></link> अब बाज़ार में एलईडी टीवी उतारने जा रही है. ख़बर के मुताबिक़ 32 इंच के इस टीवी की कीमत एक हज़ार रुपए होगी.

<link type="page"><caption> 'दैनिक जागरण'</caption><url href="http://epaper.jagran.com/ePaperArticle/07-jul-2016-edition-Delhi-City-page_1-5603-4686-4.html" platform="highweb"/></link> की एक ख़बर के मुताबिक़ मौजूदा एनडीए सरकार वित्तीय लेखा-जोखा साल अप्रैल-मार्च को बदलने पर विचार कर रही है. अंग्रेज़ों के ज़माने से चल रही इस व्यवस्था को बदलने के लिए वित्त मंत्रालय ने एक चार सदस्यीय समिति बनाकर उसे <link type="page"><caption> नए वित्त वर्ष</caption><url href="http://epaper.jagran.com/ePaperArticle/07-jul-2016-edition-Delhi-City-page_13-5583-5108-4.html" platform="highweb"/></link> की व्यवहारिकता परखने को कहा है. समिति इस साल दिसंबर में रिपोर्ट दे सकती है.

डोनाल्ड ट्रंप टॉयलेट रोल

अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डॉनाल्ड ट्रंप के कुछ आरोपों का चीनी कंपनियां जवाब दे रही हैं.

उन्हंने आरोप लगाया था कि चीनी लोग अमरीकियों के हाथों से नौकरियां छीन रहे हैं और अमरीकी बाज़ार से लाभ उठा रहे हैं.

<link type="page"><caption> द स्टेट्समैन'</caption><url href="http://epaper.thestatesman.com/833321/Statesman-Delhi/07-06-2016#page/13/2" platform="highweb"/></link> की एक ख़बर के मुताबिक़ चीनी कंपनियां अमरीका में ऐसे टॉयलेट रोल बेच रही हैं जिन पर डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा बना हुआ है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)