पुष्कर के ऊंट मेले की रौनक़ तस्वीरों में

    • Author, अहमर खान
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
  • प्रकाशित

राजस्थान के अजमेर ज़िले में लगने वाला पुष्कर मेला दुनिया में लगने वाला ऊंट का सबसे बड़ा मेला है.

यह हर साल नवंबर के महीने में लगता है.

पुष्कर भारत का एक प्राचीनतम स्थान है और हिंदुओं के पांच तीर्थस्थलों में से एक है.

सात दिनों तक चलने वाले इस मेले में ऊंट रखने वाले सैकड़ों लोग क़रीब 20,000 ऊंटों के साथ आते हैं.

मेले में ऊंट बेचने के बाद पैसा गिनते ऊंट पालन वाले.
इमेज कैप्शन, मेले में ऊंट बेचने के बाद पैसा गिनते ऊंट पालन वाले.

दो लाख से ज़्यादा लोग इस मेले को देखने हर साल आते हैं.

रात के वक़्त मेले में संगीत और नृत्य का कार्यक्रम होता है जिसका हज़ारों भारतीय और विदेशी सैलानी लुत्फ़ उठाते हैं.

मेले के दौरान ऊंट का गोबर उठाते ऊंट पालने वाले.
इमेज कैप्शन, मेले के दौरान ऊंट का गोबर उठाते ऊंट पालने वाले.

ऊंट के अलावा कई दूसरे जानवरों की भी मेले में ख़रीद-फ़रोख़्त होती है.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेले का आख़िरी दिन होता है. इस दिन हज़ारों श्रद्धालु पुष्कर के पवित्र झील में नहाते हैं. वो मानते हैं कि इससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी.

कलश यात्रा के दौरान पुष्कर स्थित मंदिर जाती हिंदू महिलाएं.
इमेज कैप्शन, कलश यात्रा के दौरान पुष्कर स्थित मंदिर जाती हिंदू महिलाएं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>