पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को 48 रन से हराया, तिलक वर्मा का शतक बेकार

इमेज स्रोत, Hannah Peters/Getty Images
एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को 48 रन से हरा दिया.
पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 313 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 265 रन पर ऑलआउट हो गई.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
पाकिस्तान की तरफ़ से हसन नवाज़ ने सबसे ज़्यादा 79 रन बनाए. माज़ सदाकत ने 59 और फ़रहान यूसुफ़ ने 56 रन की पारी खेली.
भारत की तरफ़ से कप्तान तिलक वर्मा ने 100 रन बनाए. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 70 रन और और शहबाज़ अहमद ने 56 रन बनाए.
पाकिस्तान के गेंदबाज़ अली रज़ा और हसन नवाज़ ने तीन-तीन विकेट लिए.
मैच के दौरान एक और बात चर्चा में रही. टॉस के समय पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद और भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया.
