बाल ठाकरे का स्मारक बनाएगी महाराष्ट्र सरकार

बाल ठाकरे.
प्रकाशित

महाराष्ट्र सरकार ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का स्मारक बनाने का फैसला किया है.

इसकी घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को बाला साहेब की पुण्य तिथि पर की. इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौज़ूद थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाला साहेब का स्मारक दादर के शिवाजी पार्क स्थित मुंबई के महापौर के आवास में बनाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि स्मारक के लिए राज्य के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनी एक उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने आठ जगहों का चयन किया था. इसके बाद सरकार ने इस जगह को स्मारक के लिए चुना.

बाला साहेब ठाकरे की अंतिम यात्रा.

उन्होंने बताया कि स्मारक का निर्माण सरकार के नियंत्रण वाले एक ट्रस्ट के जरिए किया जाएगा. इस ट्रस्ट के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे होंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मारक बाला साहेब के व्यक्तित्व के मुताबिक़ होगा. स्मारक से जुड़े और विवरण अगले कुछ हफ्तों में जारी कर दिए जाएंगे.

बाला साहेब ठाकरे का 17 नवंबर 2012 को निधन हो गया था. महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार सत्तारूढ़ है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>