ओडिशा: 9 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत

    • Author, संदीप साहू
    • पदनाम, भुवनेश्वर से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

शनिवार की शाम ओडिशा के सुंदरगढ़ ज़िले में हुए एक सड़क हादसे में ज़िला स्तर के 9 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत हो गई.

यह घटना तब हुई जब सेंधपुर गावं की एक टीम सुंदरगढ़ ज़िले के ही धुडीगावं गावं में एक कबड्डी टूर्नामेंट खेलने के बाद एक मिनी ट्रक से अपने गावं वापस आ रही थी. गाड़ी में लगभग 25 लोग थे.

सुआरपल्ली गावं के पास एक पुल पार करते समय ट्रक नियंत्रण से बाहर हो गई और नीचे खड्डे में जा गिरी.

आसपास के गांव के लोगों ने आहतों को पास के लहुणीपड़ा अस्पताल में पहुँचाया, लेकिन तब तक उनमें से तीन की मौत हो चुकी थी.

अगले कुछ घंटों में पांच और खिलाडियों की अस्पताल में मृत्यु हो गई.

अस्पताल में मौत

गंभीर रूप से घायल आ आठ खिलाड़ियों को राउरकेला के इस्पात जनरल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहाँ आज सुबह एक और खिलाड़ी की मौत हो गई.

घायलों की हालत को देखते हुए मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

सुंदरगढ़ के अतिरिक्त एसपी आर बी पाणिग्राही ने कहा है कि घायल लोगों में से छह लोगों को बनाई अस्पताल में भर्ती किया है.

गंभीर रूप से ज़ख़्मी बाक़ी आठ को राउरकेला के आईजीएच में पहुँचाया गया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खड्डे से निकाल लिया गया है.

उन्होंने कहा, "हमने इस घटना के सिलसिले में एक मामला दायर किया है और दुर्घटना के कारण के बारे में जांच कर रहे हैं."

ओडिशा सरकार ने मृतकों के परिवार वालों के लिए एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है.

साथ ही यह भी एलान किया है की आहतों के इलाज का सारा ख़र्च सरकार उठाएगी.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>