जुड़ी भौंहों को मिला भाव

कैमरा
प्रकाशित

बुधवार को विश्व फोटोग्राफ़ी डे पर बीबीसी हिंदी ने पाठकों से उनकी ली गई तस्वीरें भेजने को कहा था.

ऐसा करते वक्त यह अंदाज़ा शायद ही किसी को था कि इससे एक नया ट्रेंड शुरू हो जाएगा - 'जुड़ी हुई भौहों' वाली तस्वीरों का ट्रेंड.

बीबीसी हिंदी के ट्विटर पर नितेश चौधरी ने अपनी सेल्फ़ी भेजी जिसके लिए उन्हें मना किया गया क्योंकि बीबीसी हिंदी ने लोगों से अलग-अलग तरह की तस्वीरें भेजने के लिए कहा था.

नितेश चौधरी की सेल्फ़ी

हालांकि नितेश माने नहीं.

और इसके बाद नितेश चौधरी ने दोबारा अपनी सेल्फ़ी भेजी.

नितेश चौधरी की सेल्फ़ी

इस पर बैंगलुरू के उत्सव चक्रवर्ती (जो स्टैंड अप कॉमेडियन भी हैं) ने एक सेल्फ़ी पोस्ट की जिसमें उन्होंने एक कागज़ की मदद से अपनी भौंहें जोड़ ली थी. नितेश की तस्वीर की तर्ज़ पर. शायद नितेश की तस्वीर में उत्सव को उनकी जुड़ी हुई भौंहे और उनका बार बार सेल्फी भेजना मज़ेदार लगा.

उत्सव चक्रवर्ती की सेल्फ़ी

बस इसी से ट्विटर पर 'जुड़ी हुई भौहों' का ट्रेंड शुरू हो गया.

जब हमने गुरुवार को नितेश से संपर्क किया और इस मज़ेदार ट्रेंड के बारे में जानना चाहा तो वो बहुत खुश दिखे.

फोन पर बात करते हुए नितेश का कहना था, 'सोशल मीडिया पर हूं तो ये तो चलता रहेगा. मज़ा आया मुझे बहुत. मैं देख रहा था तस्वीरें लोगों की. अच्छा है.'

नितेश उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले हैं. बीस वर्ष के नितेश फिलहाल फीजिक्स में एमएससी की पढ़ाई कर रहे हैं और कहते हैं कि वो कई मीडिया संस्थानों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं और उन्हें घटनाओं पर प्रतिक्रिया देना अच्छा लगता है.

शायद यही कारण होगा कि उन्होंने बीबीसी हिंदी को अपनी तस्वीर ही ट्वीट कर दी जब हमने फोटोग्राफी डे पर तस्वीरें मंगाई.

नितेश की तर्ज़ पर कई लोगों ने नए तरीके अपनाते हुए 'जुड़ी हुई भौहों' वाली तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू की.

जानी मानी वेबसाइट बज़फीड ने सबसे पहले इस ट्रेंड के बारे में <link type="page"><caption> रिपोर्ट</caption><url href="http://www.buzzfeed.com/sahilrizwan/unibrow-selfie#.riQqq5l6b" platform="highweb"/></link> की थी.

आप भी नज़र डालिए इन सेल्फ़ियों पर -

दिल्ली फैशन ब्लौगर ने शेयर की यह तस्वीर
इमेज कैप्शन, दिल्ली फैशन ब्लॉगर ने शेयर की यह तस्वीर
मधुरा ने पोस्ट की यह तस्वीर
इमेज कैप्शन, मधुरा ने पोस्ट की यह तस्वीर
ये है प्रथिकृत की पोस्ट की तस्वीर
इमेज कैप्शन, ये है प्रथिकृत की पोस्ट की तस्वीर
ये है जोस कोवाको की शेयर की सेल्फ़ी
इमेज कैप्शन, ये है जोस कोवाको की शेयर की सेल्फ़ी
शिवम की फोटोशॉप की हुई सेल्फ़ी
इमेज कैप्शन, शिवम की फोटोशॉप की हुई सेल्फ़ी
प्रथमेश ने शेयर की यह सेल्फ़ी
इमेज कैप्शन, प्रथमेश ने शेयर की यह सेल्फ़ी
अनुराग वर्मा
इमेज कैप्शन, अनुराग वर्मा ने काजोल की तस्वीर को अपनी सेल्फ़ी के साथ किया फोटोशॉप और ट्विटर पर पोस्ट किया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>