वैज्ञानिक की नौकरी छोड़ कूची थाम ली

    • Author, प्रीति मान
    • पदनाम, फ़ोटो पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित
  • पढ़ने का समय: 2 मिनट

हर्षवर्धन स्वामीनाथन कंटेम्पररी आर्ट वर्ल्ड में अमूर्त चित्रकार (एब्सट्रेक्ट पेंटर) के तौर पर जाने जाते हैं.

वो प्रसिद्ध चित्रकार, कवि व लेखक जगदीश स्वामीनाथन के पुत्र हैं.

बचपन से ही कला और साहित्य के माहौल में पले-बड़े हर्षवर्धन को विज्ञान में रुचि थी, सो उन्होंने उसी क्षेत्र में जाना तय किया और लंबे समय तक बतौर बायोसाइंटिस्ट काम किया.

लेकिन उन्होंने वैज्ञानिक के तौर पर काम करते हुए चित्र बनाना भी जारी रखा.

उसके बाद 1993 में उन्होंने नौकरी छोड़कर पूरा समय चित्रकला के लिए समर्पित करने का फ़ैसला किया और बहुत ही कम समय में अपना नाम स्थापित करने में सफल रहे.

हर्षवर्धन के चित्रों में उनके पिता का प्रभाव साफ झलकता है.

हर्षवर्धन स्वामीनाथन
इमेज कैप्शन, हर्षवर्धन स्वामीनाथन का कहना है, "मेरी पेंटिंग्स में कोई संदेश नहीं है, बल्कि संवेंदनशीलता है जो दर्शक से संबंध स्थापित करती है."
हर्षवर्धन स्वामीनाथन
इमेज कैप्शन, अमूर्त कला की खासियत यह है, की उसमें अर्थ की अनंत संभावनाएं हैं. बस दर्शक को ध्यान से चित्र देखने की जरूरत है.
हर्षवर्धन स्वामीनाथन
इमेज कैप्शन, हर्षवर्धन का मानना है कि अमूर्त चित्र बनाते हुए पेंटिंग खुद कलाकार का मार्गदर्शन करती है.
हर्षवर्धन स्वामीनाथन
इमेज कैप्शन, हर्षवर्धन स्वामीनाथन अपने चित्रों में त्रिकोण का प्रयोग फॉर्म के रूप में करते हैं. उन्हें अपने असिस्टेंट के बच्चों के साथ वक़्त बिताना और उन्हें पढ़ाना पसंद है.
हर्षवर्धन स्वामीनाथन
इमेज कैप्शन, उनके अनुसार, एक पेंटिंग को पूरा होने में कई दिन लगते हैं. वो कहते हैं कि, "मैं कई लेयर्स का इस्तेमाल करता हूँ."
हर्षवर्धन स्वामीनाथन
इमेज कैप्शन, हर्षवर्धन के पिता जगदीश स्वामीनाथन का ट्राइबल आर्ट को देश-विदेश तक पहुंचाने में विशेष योगदान है.
हर्षवर्धन स्वामीनाथन अमूर्त
हर्षवर्धन स्वामीनाथन
इमेज कैप्शन, हर्षवर्धन की देश-विदेश में कई एकल व समूह प्रदर्शनियां लग चुकी हैं.
हर्षवर्धन स्वामीनाथन
इमेज कैप्शन, उनका कहना है, "शुरुआत में मैं पूरे कैनवास को रंग देता हूँ, उसके बाद लेयर्स लगाना शुरू करता हूँ; हो सकता है जो चित्र लाल रंग से शुरू हुआ, पूरा होने पर हरा दिखे."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>